Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्थर लदा हाइवा पलटा, घर में सो रहे शख्स की दबकर मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्थर लदा हाइवा पलटा, घर में सो रहे शख्स की दबकर मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम–रानीपुर मार्ग पर बिंदाडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पत्थर चिप्स से भरा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर पर पलट गया। घटना बीती देर रात की है। घर के अंदर सोए 55 वर्षीय सकल बेसरा मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाइवा के नीचे दबे सकल बेसरा को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुबह होते ही ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और शहरग्राम–रानीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवज़ा देने और हाइवा चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    प्रशासन ने पहुंचकर कराया जाम खत्म

    घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हिरणपुर बीडीओ ने भी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    ग्रामीणों ने उठाई ट्रकों पर नियंत्रण की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पत्थर चिप्स से लदे ओवरलोडेड हाइवा दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात में परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

    गांव में मातम का माहौल

    घटना के बाद बिंदाडीह गांव में मातम छा गया है। मृतक सकल बेसरा अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

    Also Read : धनतेरस से पहले रांची में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, फिर भी खरीदारों की भीड़

    A stone-laden truck overturned crushing a man sleeping in his home to death; villagers blocked the road. ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घर में सो रहे शख्स की दबकर मौत पत्थर लदा हाइवा पलटा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
    Next Article दिल्ली में तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर रोक, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    DC ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा – बेटियों ने किया जिले का नाम रोशन

    October 11, 2025
    जमशेदपुर

    ट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर…

    October 11, 2025
    गिरिडीह

    बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, जख्मी पत्नी की हालत गंभीर

    October 11, 2025
    Latest Posts

    DC ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा – बेटियों ने किया जिले का नाम रोशन

    October 11, 2025

    ट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर…

    October 11, 2025

    बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, जख्मी पत्नी की हालत गंभीर

    October 11, 2025

    रामगढ़ से जमशेदपुर जेल शिफ्ट होगा अमन साहू गैंग का प्रत्यर्पित अपराधी सुनील मीणा

    October 11, 2025

    सत्संग के लिए गयी महिला की मिली डेड बॉडी, चौंकाने वाला है सीसीटीवी फुटेज

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.