
Ranchi : रांची के इरबा इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखा, जिसके बाद तेज धमाका हुआ और आग की लपटें दिखने लगीं। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके को खाली कराया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की वजह से यह हादसा हुआ।
Also Read : गयाजी के दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था