Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 5:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा
    झारखंड

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवरात्रि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिल रहा है। झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां के दर्शन और पूजा के लिए देश के कोने-कोने से भक्त पहुंच रहे हैं।

    नवरात्रि के इस खास मौके पर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कोलकाता से आए 15 कुशल कारीगरों की टीम ने मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप दिया है। मंदिर की सुंदरता भक्तों को खूब आकर्षित कर रही है।

    मंगलवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई। मंदिर के पुजारी असीम पंडा ने बताया कि सुबह मंगला आरती के साथ पूजा की शुरुआत हुई, जिसके बाद से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ने लगी।

    पुजारी सुबोध पंडा के अनुसार, आज माता को विशेष भोग अर्पित किया गया। दोपहर आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही पंचवटी क्षेत्र में लगातार भंडारे का आयोजन भी चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

    भक्त दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन कर मां की विशेष कृपा पाने की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में माता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    Also Read : कांके रिसॉर्ट के संचालक के घर पर मंगायी गई नोट गिनने की मशीन, रेड में खंगाले जा रहे कागजात

    झारखंड मंदिर दुर्गा पूजा दुर्गा सप्तशती पाठ धार्मिक आयोजन नवरात्रि 2025 फूलों से सजा मंदिर ब्रह्मचारिणी पूजा भक्तों की भीड़ भंडारा भारतीय संस्कृति मंगला आरती मंदिर सजावट मां छिन्नमस्तिका मां दुर्गा रजरप्पा रामगढ़ विशेष भोग शारदीय नवरात्र सिद्धपीठ हिंदू त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके रिसॉर्ट के संचालक के घर पर मंगायी गई नोट गिनने की मशीन, रेड में खंगाले जा रहे कागजात
    Next Article धनबाद स्टेशन पर 41 लाख से ज्यादा नकदी बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से

    September 23, 2025
    झारखंड

    झारखंड HC ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच को मंजूरी दी…

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी एटीएस ने पकड़ा झारखंड के टीएसपीसी नक्सली नगीना को, पलामू मुठभेड़ के बाद बच निकला था जंगल से

    September 23, 2025
    Latest Posts

    गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौ’त

    September 23, 2025

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से

    September 23, 2025

    झारखंड HC ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच को मंजूरी दी…

    September 23, 2025

    यूपी एटीएस ने पकड़ा झारखंड के टीएसपीसी नक्सली नगीना को, पलामू मुठभेड़ के बाद बच निकला था जंगल से

    September 23, 2025

    नवरात्रि में इन 4 चीज़ों को हटा दें घर से, वरना रुठ सकती हैं मां दुर्गा

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.