Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»छपरा सदर अस्पताल में गार्ड और महिला के बीच झगड़ा, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी
    बिहार

    छपरा सदर अस्पताल में गार्ड और महिला के बीच झगड़ा, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhapra : छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। वार्ड नंबर 5 के पास ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड संगम देवी और गुदरी मोहल्ले की अनु पांडे के बीच विवाद गुस्से में बदल गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मरीज और उनके परिजन डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।

    घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने भगवान बाजार थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर थाने ले गई।

    संगम देवी ने कहा कि अनु पांडे निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पर जोर दे रही थीं, जबकि उन्होंने सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी। इसी बात पर दोनों में विवाद और मारपीट हो गई। संगम देवी ने अनु पांडे पर अस्पताल में दलाली का आरोप भी लगाया।

    वहीं, अनु पांडे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल पड़ोस की महिला का इलाज कराने आई थीं और गार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि वह किसी भी तरह की दलाली में शामिल नहीं हैं।

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आर. एन. तिवारी ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल में लगातार दलाल सक्रिय होने की शिकायतें आती रही हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

    इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़ा कर दिया है।

    Also Read : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को किया प्रेरित

     

    इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी छपरा सदर अस्पताल में गार्ड और महिला के बीच झगड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को किया प्रेरित

    Related Posts

    बिहार

    बिहार टूरिज्म ने लग्जरी कैरावैन शुरू की, फाइव स्टार सुविधाओं के साथ यात्रा का नया अनुभव

    November 26, 2025
    बिहार

    लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस, राजद में हड़कंप

    November 26, 2025
    बिहार

    स्कूल जा रही छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर, फिर 200 मीटर तक घसीटा

    November 26, 2025
    Latest Posts

    छपरा सदर अस्पताल में गार्ड और महिला के बीच झगड़ा, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी

    November 26, 2025

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को किया प्रेरित

    November 26, 2025

    आलू के पीछे छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, 4 गिरफ्तार

    November 26, 2025

    लौह अयस्क से भरा ट्रक पलटा, आ’ग लगने से चालक की मौ’त, खलासी घायल

    November 26, 2025

    जामताड़ा में कांग्रेस ने मनाया संविधान बचाओ दिवस, डॉ. इरफान बोले – राहुल गांधी ही बचा सकते हैं देश और संविधान

    November 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.