Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 10:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»छत्तीसगढ़ के बस्तर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत और 9 घायल
    झारखंड

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत और 9 घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर से ये हादसा हुआ है। हादसे में 9 से ज्यादा लोग गंभीर रू्प से घायल हुए हैं। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। एक ही परिवार के 16 लोग ऑटो से गमी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान झारखंड से जगदलपुर जा रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

    हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों और ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों के शरीर भी सड़क पर ही पड़े रहे। आसपास के लोगों को जब खबर लगी तब इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है। बताया गया है कि सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे। अचानक बोरगांव के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।

    पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार लोग झारखंड से जगदलपुर की ओर आ रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पहले फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों की स्थिति देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है। पुलिस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं दोनों गाड़ियों की अचानक टक्कर कैसे हुआ, यह भी अभी पता नहीं चल सका है।

    1 ऑटो में 16 लोग और अचानक मोड़ने से हुआ हादसा

    पांडे आटगांव के नेताम-मरकाम परिवार के महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक गमी के कार्यक्रम में पास के ही गांव गोड़मा गए थे। ये लोग दोपहर उस कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस समय ऑटो में चालक सहित कुल 16 लोग थे। ओवरलोड ऑटो जैसे ही बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग कैंप के सामने पहुंचा। चालक ने सीधे हाथ की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। ऑटो में इतने लोग होने के कारण उसका नियंत्रण छूट गया और वह सीधे सड़क के बीच आ गया। इसी दौरान जगदलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक को कुछ समझ में आता भिड़ंत हो चुकी थी। धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहन पलट गए और आटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए। पीटीएस के गार्ड और आसपास के लोगों ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन 8 लोगों की जान नहीं बच सकी।

    अभी तक सामने आए मृतकों के नाम

    1.रैनू

    2.हीरासिंह

    3.बुधनी (महिला)

    4.विजय

    5.जग्गो ( महिला)

    6.सुमोती (महिला)

    7.मुनी (बच्चा)

    8. महंगू प्रधान आटो चालक

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में पति ने की पत्नी की हत्या, खाना देने में देर हुई तो पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला
    Next Article पितृपक्ष 2021 : पिंडदान का आज से हुआ आगाज, जानें पहले दिन का महत्व

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में अब ग्रीन कार्ड धारकों को किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग भी खत्म

    August 7, 2025
    झारखंड

    IIM रांची ने मिड टर्म परीक्षाएं की खत्म, अब ‘AI प्रोजेक्ट’ से होगा मूल्यांकन

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड में इस रूट की रेलवे लाइन 9 से 25 अगस्त तक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

    August 7, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में अब ग्रीन कार्ड धारकों को किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग भी खत्म

    August 7, 2025

    भारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान, अधिसूचना जारी

    August 7, 2025

    IIM रांची ने मिड टर्म परीक्षाएं की खत्म, अब ‘AI प्रोजेक्ट’ से होगा मूल्यांकन

    August 7, 2025

    निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बाइक सवार युवक पर गो’लीबारी, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    August 7, 2025

    झारखंड में इस रूट की रेलवे लाइन 9 से 25 अगस्त तक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.