Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 11:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DGP ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, उपलब्धियों की दी जानकारी
    झारखंड

    DGP ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, उपलब्धियों की दी जानकारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में DGP ने सभी पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों, मीडियाकर्मियों और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया।

    नक्सलवाद पर कार्रवाई

    DGP ने बताया कि इस साल जनवरी से जून तक झारखंड पुलिस ने 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 10 ने आत्मसमर्पण किया, और 17 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

    शहीदों को श्रद्धांजलि

    नक्सल उन्मूलन अभियान में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट सुनिल कुमार मंडल, सब-इंस्पेक्टर सत्यवान कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल परनेश्वर कोच और झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शामिल हैं।

    पुलिस

    संगठित अपराध पर नकेल

    पुलिस ने संगठित अपराधी गिरोह के 12 अपराधियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठन HuT के 5 सक्रिय सदस्यों को ATS द्वारा गिरफ्तार किया।

    मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान

    जनवरी से जून तक 484 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 34.09 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही, 27,000 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।

    साइबर अपराध पर कार्रवाई

    700 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध वस्तुएं जब्त की गई। प्रतिबिंब ऐप के जरिए 474 साइबर अपराधी पकड़े गए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से 16 करोड़ रुपये की ठगी राशि रोकने और 80 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराने में सफलता मिली।

    पुलिस

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर 22 जनवरी और 16 अप्रैल 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 4,000 से अधिक शिकायतें मिलीं और 3,500 का त्वरित समाधान किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

    पुलिस कल्याण

    झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से 622 लाभार्थियों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई। 108 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी दी गई। इसके अलावा, 64 पुलिस इंस्पेक्टरों को डीएसपी, 91 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर और 257 हवलदारों को सब-इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति दी गई। 2,101 पुलिसकर्मियों को ACP/MACP का लाभ मिला।

    पुलिस

    महिला सुरक्षा

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में महिला हेल्पडेस्क और महिला थाने स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध हैं और “महिला शक्ति कमांडो” का गठन किया गया है।

    DGP ने सभी से देश को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाने तथा झारखंड को अपराध और नक्सल मुक्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    Also Read : किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही : 65 की मौ’त, 100 से ज्यादा लापता

    79th Independence Day celebration at Jharkhand Police Headquarters: DGP gave information about achievements झारखंड पुलिस मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : DGP ने दी उपलब्धियों की जानकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी में PRT, TGT और PGT टीचर्स की भर्ती, कल तक ही कर सकेंगे आवेदन
    Next Article SSP कार्यालय में गूंजा राष्ट्रगान, आजादी के जज़्बे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

    Related Posts

    झारखंड

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.