Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 7:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला-खरसावां: बारातियों को लेकर लौट रहा मिनी ट्रक पुल से टकराया, 5 लोगों की मौत, 13 घायल
    झारखंड

    सरायकेला-खरसावां: बारातियों को लेकर लौट रहा मिनी ट्रक पुल से टकराया, 5 लोगों की मौत, 13 घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में गुरुवार की सुबह बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। मिनी ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल से टकरा के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें RIMS रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चांडिल थाने की ओर से बताया गया कि दुर्घटना के समय वाहन में 18 लोग सवार थे। इसमें 13 लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है।

    बताया जा रहा है कि हादसा करीब 4 बजे हुआ। मरने वालों की पहचान सुनील सिंह मुंडा(22),शंकराडीह,, शैलेंद्र मछुआ (25) दारुदा, टोला नीमडीह, भीम सिंह मुंडा (14) दारुदा, टोला नीमडीह तथा नीलम सिंह मुंडा(17) दारुदा टोला नीमडीह तथा अर्जुन सिंह मुंडा के रूप में की गई है। तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    घायलों में दीपक सिंह मुंडा, रघुनाथ सिंह मुंडा, सोनू सिंह मुंडा्, रुपेश, सोनू सिंह, बलराम यादव, लव सिंह मुंडा, विकास महतो, अजय कुमार महतो, मनीष सिंह मुंडा, शिबू्, बुधेश्वर मुंंडा, बुद्धु लोहार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू हो गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक ड्राइवर ने दिन भर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वाहन लेकर बारात चला गया।रात में पार्टी की। इसके कारण चालक को गाड़ी चलते समय नींद आ गई। नींद के कारण यह हादसा हुआ। वाहन पर लोगों के साथ-साथ साउंड बॉक्स, लाइडस्पीकर भी रखे गए थे। दुर्घटना में वाहन का एक चक्का तक निकल गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIAS पूजा सिंघल तत्काल प्रभाव से निलंबित, अधिसूचना जारी
    Next Article हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत

    Related Posts

    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

    May 10, 2025
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन से बच्ची को किया गया रेस्क्यू

    May 10, 2025
    Latest Posts

    भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर… विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    May 10, 2025

    फर्जी प्रमाण-पत्र वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

    May 10, 2025

    डोनाल्ड ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

    May 10, 2025

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025

    जमशेदपुर में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.