Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में 5 की मौ’त, कई घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में 5 की मौ’त, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची,हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुआ, जब हजारीबाग से रांची की ओर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि यह ट्रक हजारीबाग में शनिवार को आयोजित सीएम हेमंत सोरेन के मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का टेंट का सामान लेकर लौट रहा था.

    रविवार को टेंट का सामान ट्रक में लोड किया गया और ट्रक ने रांची के लिए प्रस्थान किया. लेकिन बारिश के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. टकराव के बाद ट्रक पलट गया, जिससे टेंट का भारी सामान मजदूरों पर गिर गया. इस हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए. सभी मृतक मजदूर बिहार के मधुबनी जिले के निवासी थे.

    घायलों को तुरंत हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि ट्रक पर सामान ओवरलोड था, जिससे यह हादसा हुआ.

    इस दुर्घटना के कारण एनएच पर जाम लग गया था. चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और एनएचएआई की एम्बुलेंस से हजारीबाग भेजा. ट्रक से बिखरे हुए टेंट हाउस का फ्लैक्स और अन्य सामान सड़क पर फैल जाने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने हटाकर आवागमन को फिर से सुचारू रूप से चालू कराया.

     

    अनियंत्रित एनएच एनएचएआई एम्बुलेंस ओवरलोड गौतम कुमार घायल चरही घाटी चरही थाना चालक जाम टेंट का सामान ट्रक डिवाइडर दुर्घटनाग्रस्त पलट गया पांच मजदूर पुलिस। पोस्टमार्टम फ्लैक्स बारिश बिहार मईया सम्मान योजना मधुबनी मौत यातायात यूपी मोड़ रांची शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सड़क हादसा हजारीबाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के इन इलाकों में जन्माष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी नहीं, जानें कहा खुला है स्कूल
    Next Article 26 अगस्त का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.