Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से वतन वापसी की मांग
    गिरिडीह

    झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से वतन वापसी की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं. इनमें हजारीबाग के 31, बोकारो के 13 और गिरिडीह के 2 मजदूर शामिल हैं. यह मजदूर पिछले चार महीने से बिना मजदूरी के काम कर रहे हैं और कंपनी द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण उनके पास खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है. मजदूरों ने अपनी स्थिति को सोशल मीडिया पर साझा किया और सरकार से अपनी वतन वापसी की गुहार लगाई है. इन मजदूरों के अनुसार, उन्हें काम करने के बावजूद वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मजदूर विदेशों में फंस चुके हैं. इससे पहले, कैमरून से 27 मजदूरों की वापसी में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. सिकंदर अली ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए, ताकि वे विदेश जाने के लिए मजबूर न हों.

    अफ्रीका कूटनीतिक पहल केंद्र सरकार कैमरून कैमरून से मजदूर गिरिडीह झारखंड पलायन प्रवासी मजदूर प्रवासी श्रमिक बोकारो मजदूरी मजदूरों का पलायन मजदूरों की वापसी राज्य सरकार रोजगार वतन वापसी संकट सरकार सिकंदर अली सोशल मीडिया हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन में सफर करती गर्भवती महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा और फिर मुरी स्टेशन पर गूंजी किलकारी
    Next Article …सरकार गलत हाथों में चली गई, मंत्री पद की शपथ लेते ही ये क्या बोल गए डॉ इरफान!

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026
    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.