Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Nov, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौ’त की आशंका, टैंकर से टकराकर धधक उठी बस
    देश

    उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौ’त की आशंका, टैंकर से टकराकर धधक उठी बस

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सऊदी अरब के मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 42 भारतीयों की मौत की आशंका है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी यात्री उमराह के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना लौट रहे थे। हादसा मदीना से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुआ, और टक्कर इतनी भयानक थी कि बस आग के गोले में बदल गई।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, तभी मुफरीहाट इलाके में बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक ही व्यक्ति जीवित बच पाया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे हुआ। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार सभी 42 यात्री हैदराबाद शहर के थे। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस हादसे के बाद आग की लपटों में घिर गई और अधिकांश यात्री मौके पर ही झुलस गए। घटना की पुष्टि के बाद भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

    तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली के अधिकारियों को भी दूतावास के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका है, जिससे बस में लगी आग और भी भयंकर हो गई।

    Also Read : धुर्वा डैम हादसा : चौथे पुलिसकर्मी का श’व बरामद, NDRF और गोताखोरों को मिली सफलता

    42 Indians feared dead in Saudi Arabia for Umrah as bus collides with tanker and bursts into flames Horrific road accident in Saudi Arabia उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौत की आशंका बस टैंकर से टकराकर आग की लपटों में घिरी सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैच जीता पाकिस्तान मगर हार गई खेल भावना, मसूद की हरकत पर हंगामा
    Next Article ACB ने रामगढ़ डीसी फैज अकरम को किया तलब… जानें क्यों

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को फर्जी कॉल, गोंदा पुलिस कर रही मामले की जांच

    November 17, 2025
    देश

    गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी

    November 16, 2025
    देश

    अनंतनाग में व्हाइट कॉलर टेरर केस: डॉक्टर के घर छापेमारी

    November 16, 2025
    Latest Posts

    सऊदी अरब बस हादसे में भारतीयों की मौ’त पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्त की संवेदना

    November 17, 2025

    JMM ने रांची महानगर संयोजक मंडली का किया विस्तार, अधिसूचना जारी

    November 17, 2025

    नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, विधानसभा भंग करने का सौंपा पत्र

    November 17, 2025

    रामगढ़ में हाथियों का उत्पात, 45 वर्षीय महिला की मौ’त

    November 17, 2025

    हाइवा मालिकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, टंडवा थानेदार के खिलाफ सीएम को सौंपा जाएगा पत्र

    November 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.