लातेहार में 40 सीआरपीएफ जवान निकले कोरोना पॉजिटिव

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना संकर्मण काफी तेजी से अपना दायरा फैला रहा है। बड़ी संख्या में रोज संक्रमित निकल रहे हैं। 14 जुलाई मंगलवार को लातेहार से 40 सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद सभी को लातेहार कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
इससे पहले आज रामगढ़ से 14 और रांची से 07 कोरोना पॉजिट मरीज मिले। रांची से मिले सभी मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनके परिवार का एक सदस्य पहले से ही संकर्मित है. इन संक्रमितों के साथ झरखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 4039 हो गयी है।

इधर सूबे में आज कोरोना से 04 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें रांची के डंगराटोली निवासी एक व्यक्ति, 65 साल के गुमला निवासी एक व्यक्ति, जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली एक महिला और धनबाद के जामाडोभा का रहने वाला एक पुरूष शामिल है।

अब तक 2351 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 1637 एक्टिव मामले हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version