Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 9:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाबालिग लड़की की 70 हजार में मध्य प्रदेश में तस्करी, बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    नाबालिग लड़की की 70 हजार में मध्य प्रदेश में तस्करी, बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू । झारखंड की बेटी को मध्य प्रदेश में बेचे जाने का मामला सामने आया है। झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना पुलिस की जांच में पता चला है कि मानव तस्करी का यह सौदा 70 हजार रुपये में हुआ था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। पलामू जिले की रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी था कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला चला कि नाबालिग को मध्य प्रदेश (MP) के के छतरपुर के टेकरीपुर निवासी राकेश यादव नामक व्यक्ति को बेचा गया है।

    SDPO के विजयशंकर और रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय के नेतृत्व में पुलिस ने छतरपुर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर नाबालिग को मुक्त करवाया। इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान राकेश यादव, उपेंद्र कुमार उर्फ रोहित तथा जितेंद्र पासवान के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि राकेश यादव का एक उम्र दराज रिश्तेदार शादी के लिए लड़की खोज रहा था। राकेश ने इसकी सूचना झारखंड में रहने वाले अपने लोगों को दी। इसके बाद गढ़वा के रहने वाले रोहित ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। काम दिलाने का प्रलोभन देकर रोहित लड़की को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज ले गया। एक दिन बाद नाबालिग को तातापानी ले जाया गया।

    वंहा गढ़वा के रहने वाले जितेंद्र पासवान से मिलवाया गया। इसके बाद जितेंद्र पासवान नाबालिग को लेकर MP के छतरपुर लेकर चला गया। छत्तरपुर में राकेश यादव में हांथों लड़की को बेच दिया गया। रिश्तेदार के शादी न होने की स्थिति में लड़की से देह व्यापार करवाने की योजना थी। इससे पहले ही पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांजा सप्लाई करने से पूर्व दो तस्कर को पुलिस ने दबोचा, तीन किलो गांजा जप्त
    Next Article NH 98 पर पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025
    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    July 8, 2025

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.