Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चाईबासा में फिर मिला 20 किलो का IED, नक्सलियों के पांच मोर्चे ध्वस्त
    चाईबासा

    चाईबासा में फिर मिला 20 किलो का IED, नक्सलियों के पांच मोर्चे ध्वस्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : शीर्ष नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी फोर्स को आज यानी बुधवार को उम्दा कामयाबी मिली है। जवानों ने जंगल में प्लांट किये गये 20 किलो का IED बम बरामद किया है। जानकारों के अनुसार यह IED बम इतना शक्तिशाली था कि जिसका भी पैर पड़ता, उसके चिथड़े उड़ जाते। हालांकि, बरामद बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। बम चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास जंगली इलाके में प्लांट किया गया था। बम को डिफ्यूज करने के बाद सुरक्षाबल के जवान आगे बढ़े और जंगल में बनाये गये नक्सलियों के पत्थर के पांच मोर्चा को तहस-नहस कर दिया। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दरम्यान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं रोजाना उपयोग के अन्य सामान बरामद किये गये, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

    यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के मूवमेंट की खबर चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को मिली थी। बीते चार मार्च से एक विशेष संयुक्त सर्च अभियान छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी इलाकों में चलाया जा रहा है। इसी दरम्यान बीते कल यानी 18 मार्च को चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद आज यानी 19 मार्च को फिर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीम एक साथ काम कर रही है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस MLA प्रदीप यादव में हुई तीखी बहस

    Also Read : देश के जवान को जेल भेजना जुगसलाई पुलिस को पड़ा भारी, DGP अनुराग गुप्ता ने दिया जांच का आदेश

    20 kg IED found again in Chaibasa five fronts of Naxalites destroyed चाईबासा में फिर मिला 20 किलो का IED नक्सलियों के पांच मोर्चे ध्वस्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री बंशीधर महोत्सव अब से राजकीय महोत्सव, CM हेमंत ने किया ऐलान
    Next Article बिहार दिवस पर रांची में होगा “स्नेह मिलन”, राजभूषण निषाद होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.