Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: एयर होस्टेस बनने के नाम पर ठगी गईं 20 लड़कियां, अब बदनाम करने की धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एयर होस्टेस बनने के नाम पर ठगी गईं 20 लड़कियां, अब बदनाम करने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। एयर होस्टेस बनाने के नाम पर कोलकाता के एक युवक ने 21 लड़कियों से ठगी की है। इसमें धनबाद के साथ-साथ बोकारो और रांची की भी लड़कियां शामिल हैं। इस मामले को लेकर धनबाद की एक लड़की ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह शातिर ठग अब तक लड़कियों के साथ 6.30 लाख रुपयों की ठगी कर चुका है।

    आशीष नाम के युवक ने पार्वती समेत प्रियंका, लीजा, मुस्कान, मल्लिका समेत सभी लड़कियों को एयर होस्टेस की नौकरी दिलाने की बात कही। शातिर ठग ने लड़कियों को कई तरह के दस्तावेज भी दिखाए, जिससे लड़कियों को उस पर विश्वास हो गया। पहले रिजस्ट्रेशन के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अन्य कागजात बनाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मांगे। बाद में लगातार उसकी तरफ से पैसों की मांग बढ़ती गई।

    इस बीच आशीष मोदी ने इन सभी लड़कियों से कहा कि नौकरी के लिए साक्षात्कार रांची हवाई अड्डे पर लिया जाएगा। फिर सभी लड़कियों से 15-15 हजार रुपये और लिए। कुल मिलाकर हर लड़की से आशीष ने 30-30 हजार रुपये की वसूली की। इन्हें इंटरव्यू के लिए लेटर भी भेजा।

    तय समय और तरीख के अनुसार जब लड़कियां साक्षात्कार देने के लिए रांची हवाई अड्डा पहुंचीं तो उन्हें इस ठगी की जानकारी हुई। वहां एयरपोर्ट अधिकारियों ने ऐसे किसी भी साक्षात्कार के आयोजन से इंकार कर दिया। युवतियों ने जब आशीष मोदी से रुपये वापस मांगे तो उसने इन सभी की तस्वीरे पॉर्न साइट पर डालने की धमकी दी और गाली गलौज भी की।

    ठगी का शिकार मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आशीष मोदी को पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाश रही है। लेकिन वो अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि इस शातिर ठग को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने थामा राजद का हाथ, कहा- सीएम नीतीश ने दिया धोखा
    Next Article देवघर: अवैध बालू उठाव के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 ट्रैक्टर जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025
    Latest Posts

    शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

    June 18, 2025

    PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 मिनट तक की बातचीत

    June 18, 2025

    कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    June 18, 2025

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025

    ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.