Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Sep, 2025 ♦ 6:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी फॉउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता
    झारखंड

    अदाणी फॉउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी फॉउंडेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Barkagaon (Hazaribagh) : अदाणी फॉउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा, गाली, बलोदर और चंदौल गांवों के 120 परियोजना प्रभावित परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और उर्वरकों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल सीजन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना था। मानसून के आने के साथ अदाणी फॉउंडेशन की समय पर की गई यह पहल किसानों के बीच एक नई आशा और उत्साह का संचार कर रही है, जिससे इस खेती के मौसम में बेहतर फसल होने की उम्मीदें और भी मजबूत हुई है।

    अदाणी फॉउंडेशन

    कार्यक्रम के दौरान महुगाईं कलां पंचायत की मुखिया बेबी देवी और चंदौल पंचायत के कृषि मित्र सनित महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्नत किस्म के धान बीज अपनाने की सलाह दी और क्षेत्रीय भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन पर जोर दिया।

    ‘जैविक खेती से सुधरती है मिट्टी की सेहत’

    कार्यक्रम के दौरान भोक्ता समाज के सचिव और गाली गांव के ग्रामीण बलदेव गंझू ने रासायनिक उर्वरकों की जगह वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती न केवल मिट्टी की सेहत सुधारती है बल्कि दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि यह वितरण कार्यक्रम न केवल किसानों को संसाधन देने की पहल है, बल्कि उन्हें ज्ञान, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अग्रसर करता है।

    बड़कागांव में लगातार जारी है अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल

    हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन न केवल कृषि क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कई अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्र परीक्षण शिविर और टीबी पोषण किट वितरण जैसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन इसका एक जीवंत उदाहरण है। इसके अलावा अदाणी फॉउंडेशन की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार प्रशिक्षण और वित्तीय जागरूकता को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

    Also Read : बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढ़ेर व 1 कोबरा जवान शहीद

    Adani Foundation agricultural promotion Balodar Barkagaon Block Chandaul farmer support farming improvement farming resources fertilizer distribution Gali Village Gondalpura Gondulpara Mining Project high-quality seeds Jharkhand Agriculture Kharif crop Monsoon 2025 paddy seed distribution project-affected families rural development sustainable farming अदाणी फाउंडेशन अदाणी समूह उच्च गुणवत्ता बीज उर्वरक वितरण किसानों को सहायता कृषि प्रोत्साहन खरीफ फसल खेती के संसाधन खेती में सुधार गाली गांव गोंदलपुरा गोंदुलपारा खनन परियोजना ग्रामीण विकास चंदौल झारखंड कृषि टिकाऊ खेती धान बीज वितरण परियोजना प्रभावित परिवार बड़कागांव प्रखंड बलोदर मानसून 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता पूर्व सैनिक का श’व मिला पुल के नीचे, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका
    Next Article घरों में घुसकर बेखौफ चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025
    जमशेदपुर

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025
    झारखंड

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025

    “मैदान पर धोनी ने मुझे डांटा” मोहित शर्मा ने सुनाया ‘कैप्टन कूल’ का गुस्से वाला किस्सा

    September 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.