Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 8:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा 100 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव
    बिहार

    मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा 100 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में गंगा किनारे एक और भव्य मरीन ड्राइव का निर्माण होने जा रहा है। मुंगेर से भागलपुर तक लगभग 100 किलोमीटर लंबा चार लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 10 हजार करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    शनिवार को श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने सुल्तानगंज पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुंगेर से भागलपुर तक फोरलेन मरीन ड्राइव का निर्माण हाइब्रिड एन्यूटि मॉडल (हैम) के तहत होगा। इसमें निर्माण एजेंसी 60% और सरकार 40% राशि वहन करेगी। उन्होंने कहा कि 12 से 13 जुलाई तक इस योजना को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह बिहार का दूसरा सबसे लंबा मरीन ड्राइव होगा।

    सुल्तानगंज में एयरपोर्ट और कांवरिया पथ की तैयारियां भी तेज

    मंत्री ने बताया कि सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में भी काम शुरू हो चुका है। श्रावणी मेला के लिए पथ निर्माण विभाग का काम 9 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उसी दिन मुख्यालय से अभियंताओं की एक टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। कांवरिया पथ का 76 किमी हिस्सा बिहार में है, जिसमें 8.5 किमी भागलपुर, 24 किमी मुंगेर और 49.75 किमी बांका जिले में आता है।

    मंत्री ने निर्देश दिया कि कच्चे कांवरिया पथ का रखरखाव दो महीने तक सुनिश्चित किया जाए। इसमें समय-समय पर पानी का छिड़काव और बालू बिछाने जैसे कार्य शामिल होंगे। इस बार पथ के रखरखाव के लिए पांच साल की निविदा जारी की गई है ताकि बेहतर रखरखाव सुनिश्चित हो।

    पटना मरीन ड्राइव का विस्तार भी मंजूर

    पटना में गंगा किनारे 20.5 किमी लंबा मरीन ड्राइव पहले से संचालित है, जो दीघा से दीदारगंज तक फैला है। इसका निर्माण चार चरणों में पूरा हुआ। पहले चरण में 24 जून 2022 को दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी, दूसरे चरण में 14 अगस्त 2023 को पीएमसीएच से गायघाट तक 5.0 किमी, तीसरे चरण में 10 जुलाई 2024 को गायघाट से कंगन घाट तक 3.0 किमी और चौथे चरण में 3 अक्टूबर 2024 को कृष्णा घाट संपर्क पथ का उद्घाटन हुआ। 10 अप्रैल 2025 को कंगनघाट से दीदारगंज तक का हिस्सा पूरा हुआ।

    इस परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी मिल चुकी है। पश्चिम में कोइलवर पुल और पूर्व में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर होते हुए मोकामा तक पुराने एनएच के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद भक्तों के साथ-साथ सरकार को भी मिला है, जिससे बिहार में विकास की गति तेज हो रही है।

    Also Read : DM ने 11 BLO का रोका वेतन… जानें क्यों

    100 km long four lane marine drive will be built from Munger to Bhagalpur मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा 100 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में आज ड्राई डे, ट्रैफिक रूट में बदलाव…
    Next Article आज रांची में निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा

    Related Posts

    बिहार

    STET और TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, कहा…

    August 20, 2025
    बिहार

    पितृपक्ष 2025 : गया में श्रद्धालुओं के लिए BSTDC के विशेष यात्रा पैकेज और ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा

    August 20, 2025
    बिहार

    PNB के ATM में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई नाकाम, अपराधी फरार

    August 20, 2025
    Latest Posts

    CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.