Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 1.89 लाख से अधिक ऑटो और रिक्शा बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह खुलासा परिवहन विभाग की हालिया समीक्षा में हुआ है। विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सिर्फ 15,779 ऑटो के पास ही है परमिट
राज्य में कुल 2,04,941 पैसेंजर ऑटो-रिक्शा पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 15,779 को ही परमिट मिला है। यानी लगभग 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा बिना परमिट चल रहे हैं। विभाग ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के लिए इंफोर्समेंट अधिकारियों को तैनात करने और विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
निबंधन के साथ परमिट देने की योजना
परिवहन विभाग अब ऐसी प्रक्रिया लागू करने की योजना बना रहा है जिसमें ऑटो-रिक्शा के निबंधन के समय ही परमिट भी जारी कर दिया जाए। इसके लिए बिहार में लागू व्यवस्था का अध्ययन किया जाएगा, ताकि उसे झारखंड में लागू किया जा सके।
Also Read : PLFI का झारखंड बंद आज, रीजनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के ए’नकाउंटर को बताया फर्जी
Also Read : पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, विकास सिंह कुशवाहा जख्मी, गिरफ्तार
Also Read : इस बार रांची में 15 अगस्त को राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा