Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 10:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद: पीएमसीएच में लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद: पीएमसीएच में लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Teem : धनबाद स्थित पीएमसीएच जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिस कारण दोनों की मौत हुई। देर रात तक जच्चा बच्चा को अस्पताल में दिए गए ट्रीटमेंट की रिपोर्ट और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन डटे रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सकीय कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

    लोदना निवासी गर्भवती रेखा देवी (27 वर्ष) को तड़के साढ़े तीन बजे परिजनों ने पीएमसीएच में भर्ती कराया था। सुबह 11 बजे रेखा ने बच्ची को जन्म दिया। उपचार बाद बच्ची को डॉक्टरों ने कमजोर बताते हुए वेंटीलेटर पर डाल दिया, जबकि रेखा देवी को नार्मल बताया। दोपहर 2 बजे के बाद डॉक्टरों ने नवजात की मौत की सूचना दी। तब परिजन रेखा से बातचीत कर रहे थे। डॉक्टरों ने भी बताया था कि रेखा ठीक है। शाम पांच बजे के बाद रेखा ने भी इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। परिजनों को रात नौ बजे इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भड़क गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

    रेखा की शादी गंसाडीह निवासी मंटू माली से 2017 में हुई थी। उसके पति और पिता अरूण कुमार समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। रेखा के भाई जितेंद्र मालाकार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। देर रात परिजन सरायढेला थाना भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। वे दोषी चिकित्सकों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

    #Crime news #Jharkhand News #latest hindi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिवधून के जयकारों से गुंजयमान देवनगरी
    Next Article Jharkhand : युवक ने दूसरी पत्नी के साथ की आत्महत्या

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बढ़ी ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

    November 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025
    Latest Posts

    केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती, आवेदन कल से शुरू

    November 13, 2025

    शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 59 अंक ऊपर और निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ खुला

    November 13, 2025

    जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों को मा’री गो’ली, फिर…

    November 13, 2025

    तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो युवक गंभीर

    November 13, 2025

    अलकायदा गुजरात साजिश केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच राज्यों में छापेमारी

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.