Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»JWACT: हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    खेल

    JWACT: हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2023Updated:November 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी के फाइनल मुकाबला भारत बनाम जापान के बीच खेले जाना हैं. मैच शुरू होने से पूर्व स्टेडियम के चारों तरफ दर्शकों की भारी भीड़ जुटी हुई हैं. भीड़ को देखते हुए स्टेडियम समेत आसपास इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं. स्टेडियम में प्रवेश करने वाले एक-एक लोगों की जांच की जा रही हैं. स्टेडियम में प्रवेश से पूर्व तीन जगहों पर दर्शकों की जांच हो रही हैं. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा स्वयं सुरक्षा का जायजा लेने के लिए स्टेडियम के चारों तरफ घूम रहे हैं. सुरक्षा में तैनात अधिकारी और जवानों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.

    एसएसपी आवास से लेकर करमटोली चौक तक लगी लाइन

    भारत और जापान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मोराबादी मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे हैं. स्टेडियम की बैठने की कैपेसिटी काफी कम होने की वजह से अनुमान है कि अधिकांश दर्शकों को वापस लौटना पड़ेगा. मोराबादी मैदान के पास रांची एसएसपी के आवास से लेकर करमटोली चौक तक ,डीसी आवास से लेकर मोराबादी मन्दिर तक दर्शको की लाइन लगी हुई है.

    अतिरिक्त बल तैनात

    रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व से मोराबादी मैदान की सुरक्षा के लिए 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी .फाइनल मैच में उमड़ी भीड़ को देखते हुए 100 से ज्यादा अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है ताकि बेहतर तरीके से भीड़ को संभाला जाए.

    रात के 8.30 बजे से होगा फाइनल मैच

    भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला रविवार की रात 8:30 से खेला जाएगा. स्टेडियम के अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

    ये भी पढ़ें: हॉकी का क्रेज, स्टेडियम में इंट्री के लिए लगी लंबी कतार

    इंडिया एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खेल जापान झारखंड पुलिस झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी पुलिस प्रसाशन फाइनल भारत रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी का क्रेज, स्टेडियम में इंट्री के लिए लगी लंबी कतार
    Next Article विधायक दीपिका सिंह का एक रूप ये भीः गांव की महिलाओं संग धान की कटाई की, फिर फसल डंगाई का काम भी किया

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.