Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तीन दिवसीय सेमिनार 7 सितंबर से, विभिन्न राज्यों से आए 21 अर्थशास्त्री आदिवासी अर्थव्यवस्था पर रखेंगे अपनी बात
    झारखंड

    तीन दिवसीय सेमिनार 7 सितंबर से, विभिन्न राज्यों से आए 21 अर्थशास्त्री आदिवासी अर्थव्यवस्था पर रखेंगे अपनी बात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान मोरहाबादी में तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन 7 सितंबर से 9 सितंबर तक चलेगा। सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 अर्थशास्त्री आदिवासी अर्थव्यवस्था व मुख्य धारा की अर्थव्यवस्था के बीच के अंतर विरोध और अन्य पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे।

    पूरे विश्व में बाजार आधारित अर्थव्यवस्था हावी है

    टीआरआई के निदेशक रणेंद्र ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि आज पूरे विश्व में बाजार आधारित अर्थव्यवस्था हावी है। ऐसे में यह व्यवस्था वेलफेयर स्टेट की अवधारणा को खारिज करती हैं। पर,  दुनिया में जो हालात है उसे यह पता चलता है कि यह अर्थव्यवस्था भी इंसान के लिए ज्यादा कारगर नहीं हैं। क्योंकि, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था में चुनिंदा लोगों का संसाधन पर कब्जा होता है। झारखंड के संदर्भ में कहें तो यहां आदिवासियों की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। यहां का समाज मदईत और सहभागिता के आधार पर जीता है। जहां बाजार आधारित लेबर की अवधारणा नहीं है।

    60 वर्षों में विकास को लोग चुनौती दे रहे हैं: आशीष

    पुणे के अर्थशास्त्री आशीष कोठारी ने कहा कि, बीते 60 वर्षों में विकास की जो अवधारणा सामने आई है उसे लोग चुनौती दे रहे हैं। इस विकास की वजह से पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यह आकलन है की आने वाले कुछ सालों में लाखों लोग हर साल गर्मी की वजह से मरेंगे। उन्होंने कहा की समुदायिकता और सहभागिता आधारित अर्थव्यवस्था से ही दुनिया में उम्मीदें कायम रह सकती है।

    झारखंड को विकास का दुष्परिणाम सबसे ज्यादा झेलना पड़ा हैः

    अर्थशास्त्री डॉ रमेश शरण ने कहा की झारखंड को विकास का दुष्परिणाम सबसे ज्यादा झेलना पड़ा है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कैंसर सेल की तरह है जो ज्यादा और ज्यादा मुनाफा की तरफ बढ़ती चली जाती है। विकास की नई परिभाषा लोगों के द्वारा ही गड़ी जानी चाहिए। जिसमें विकास किसके लिए क्यों और कैसे हो यह तय किया जाना चाहिए। इस पर सिर्फ पूंजीपतियों की मनमर्जी ही नहीं चलनी चाहिए। संवाददाता सम्मेलन को डॉ जया मेहता सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

    Dr. Ramdayal Munda Tribal Research Institute economist tribal ranchi side effects three-day seminar अर्थशास्त्री आदिवासी झारखंड डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान तीन दिवसीय सेमिनार दुष्परिणाम रांचीJharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट में कुल 35 प्रस्तावों को दी मंजूरी
    Next Article ऑडियो जारी कर सुप्रियो ने कहा- बाबूलाल बहुत धनी व्यक्ति हैं

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर में जमीन विवाद को लेकर बरसाई गो’लियां, एक जख्मी

    September 24, 2025
    झारखंड

    रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी, सुरक्षा और सुगमता दोनों पर रहेगा जोर

    September 24, 2025
    झारखंड

    तेंदुआ के वायरल वीडियो को बताया गया जंगली बिल्ली, तो फिर जमीन पर मिले फुट प्रिंट आखिरकार किसके?

    September 24, 2025
    Latest Posts

    देवघर में जमीन विवाद को लेकर बरसाई गो’लियां, एक जख्मी

    September 24, 2025

    रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी, सुरक्षा और सुगमता दोनों पर रहेगा जोर

    September 24, 2025

    तेंदुआ के वायरल वीडियो को बताया गया जंगली बिल्ली, तो फिर जमीन पर मिले फुट प्रिंट आखिरकार किसके?

    September 24, 2025

    बेरमो में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह और विवाद से बचने की अपील

    September 24, 2025

    RRB NTPC 2025 के लिए 8875 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, अक्टूबर से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.