Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 1:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है…भजनों से गुंजायमान रहा मारवाड़ी भवन
    झारखंड

    नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है…भजनों से गुंजायमान रहा मारवाड़ी भवन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्री राणी सती मंडल का 42वां वार्षिकोत्सव भक्ति व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

    रांची: नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है…, डोली चढ़कर दादी जी ससुराल चली…, दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी…, हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे…, सजा है प्यारा दरबार दादी जी का…, मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखाई… रांची के श्री हनुमान मंडल के भजन गायकों द्वारा अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।  ख्याति प्राप्त भजन गायक निशा सोनी एवं मोनू मोर ने अपने समधुर भजनों से भ​क्ति की गंगा प्रवाहित कर श्री रानी सती दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। भक्तजन झूमते रहे। मौका था श्री राणी सती मंडल रांची के 42वें वार्षिकोत्सव का। मारवाड़ी भवन में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ वा​र्षिकोत्सव मनाया गया।

    श्रीराणी सती दादीजी का भव्य सजा दरबार

    श्री राणी सती दादी जी के दरबार का भव्य एवं अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार कोलकाता से आए कुशल कारीगरों एवं शिल्पकारो द्वारा किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे पंडित श्याम भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन करते हुए किया। गणेश पूजन के मुख्य यजमान विनीता- विशाल सिंघानिया थे। इसके बाद संस्था के वरिष्ठ सदस्य सांवरमल बुधिया, बालकृष्ण परशुरामपुरिया, सोहनलाल बंसल ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान से पूजन कर पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

    501 महिलाओं ने किया मंगल पाठ

    कोलकाता के निशा सोनी एवं मोनू मोर के नेतृत्व में मंगल पाठ  भजन कीर्तन किया गया। इसमें  501 महिलाएं परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित होकर दादी जी के जीवन चरित्र पर मंगल पाठ की। संगीतमय संकीर्तन पर खूब झूमीं। दादी जी पांच देवताओं के साथ महल से बाहर आकर अपने भक्तों पर खूब आशीर्वाद बरसाईं। पूरा दरबार दिनभर भक्तिमय एवं दादीमय रहा। समाजसेवी कमल मोर एवं राजेश अग्रवाल ने दादी जी को चुनड़ी ओढ़ाकर अलौकिक श्रृंगार किया।

    3000 से अ​धिक भक्तों ने पाया प्रसाद

    सवामणी एवं छप्पन भोग लगाया गया, जिसमें तीन हजार से भी अधिक भक्तों ने श्री दादी जी का भोग ग्रहण किया। रात्रि 10 बजे सामूहिक महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव को सफल बनाने में-मंडल के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला, महोत्सव संयोजक निर्मल बुधिया, राजेंद्र केडिया, अरविंद मंगल, महेश कनोडिया, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल, पवन फोगला, अशोक सराफ, दिनेश गोयल, सुशील बजाज, अरुण बाजोरिया, हरीश अग्रवाल, मनीष बागला सुमित गाड़ोदिया, राजन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विजय खोवाल, विशाल सिंघानिया, वीरेंद्र बंसल, भारत बगड़िया, मुकुंद परशुरामपुरिया, अभिषेक केडिया, कैलाश सामोता, अमित खुतेता, अशोक बांका, आनंद टाईवाला, मंटू अग्रवाल, विनोद टांटिया, रोहित सरावगी, संजय सर्राफ, आदि शामिल है।

    maaravaadee bhavan raanchee raanchee adyatan samaachaar raanchee dhaarmik samaachaar raanchee maaravaadee samaaj raanchee naveenatam samaachaar raanchee samaachaar shree raanee satee daadee मारवाड़ी भवन रांची रांची अपडेट समाचार रांची धार्मिक समाचार रांची मारवाड़ी समाज रांची लेटेस्ट समाचार रांची समाचार श्री राणी सती दादी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकन्हैया सिंह ने पदयात्रा कर लिया महिलाओं से आजसू के जीत का आशीर्वाद
    Next Article रिसालदार बाबा दरगाह कमिटी पर टीम खिदमत का कब्जा

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.