Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शिवमहापुराण कथा के छठे दिन बोले आचार्य प्रणव मिश्रा- शिव से बड़ा कोई दानी नहीं
    धर्म/ज्योतिष

    शिवमहापुराण कथा के छठे दिन बोले आचार्य प्रणव मिश्रा- शिव से बड़ा कोई दानी नहीं

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आचार्यकुलम महाबीर नगर अरगोड़ा में सप्ताह शिवमहापुराण कथा के छठे दिन आचार्य प्रणव मिश्रा ने शिव पूजन महत्व और लाभ का वर्णन किया। उन्‍होंने बताया कि शिव शंकर बाबा बहुत ही ज्यादा दयालु और जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में हैं। ये बस श्रद्धा के साथ पुष्प और बेलपत्र से की प्रसन्न हो जाते हैं और अमोघ वरदान प्रदान करते हैं। श्रावण मास में शिव को बहुत ही कम समय और आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान को जल्द प्रसन्न करने के लिए पशुपति व्रत का महत्व बहुत ही ज्यादा है।

    क्यों किया जाता है पशुपति व्रत

    आचार्य प्रणव मिश्रा  ने बताया कि पशुपति व्रत व्यक्ति के जीवन में सभी समस्याओं को दूर करने और उसकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। यह व्रत वे व्यक्ति कर सकते हैं जो किसी भारी बोझ से जूझ रहे हों या अपने वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हों। सबसे ज्यादा फल उन लोगों को मिलता हैं जिन्हें सन्ताम नहीं हो। यदि इस व्रत को पूरे निष्ठा से किया जाय तो इसका लाभ मिलना तय है। इस व्रत का पालन काफी सरल है, और इसे करने के लिए किसी शुभ मुहूर्त या किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें भगवन शिव की पूजा की जाती है।

    पांच सोमवार तक करें पशुपति का व्रत

    उन्‍होंने कहा कि पशुपति का व्रत लगातार पांच सोमवार तक करना चाहिए और उद्यापन के बाद ही इसे बंद करना चाहिए। पशुपति व्रत का पालन करने में पहला कदम पूजा करना है। सोमवार के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की थाली और कलश लेकर मंदिर जाएं। थाली में चावल, लाल चंदन, फूल, प्रसाद, बेलपत्र और पंचामृत जरूर रखें। इन वस्तुओं को चढ़ाने के बाद आप कलश के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सकते हैं।

    ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा

    उन्होंने बताया कि अभिषेक के बाद दीपक जलाएं, भोग लगाएं और भोलेनाथ की आरती करें। आप पूजा के बाद अपने सुबह के भोजन में फल और मिठाई का सेवन कर सकते हैं। शाम को वही थाली मंदिर ले जाएं, साथ में छह दीपक और घर से खाने के लिए कुछ मीठा भी ले जाएं। मंदिर में घर का बना भोग लगाते हुए छह में से पांच दीपक जलाएं। दो तिहाई भोग मंदिर में चढ़ाये और एक तिहाई घर में वापस लाये। पूजा करते समय भोलेनाथ से अपनी मनोकामना व्यक्त करें और उनका आशीर्वाद मांगें। घर में प्रवेश करने से पहले दरवाजे पर दीपक जलाएं और भोलेनाथ का स्मरण करें। इसके बाद ही घर में प्रवेश करना चाहिए।

    ये है पशुपति व्रत के नियम और तरीके

    आचार्य ने बताया कि भगवान शिव के पशुपति व्रत के अपने अनोखे नियम और तरीके हैं जिनका भक्तों को पालन करना चाहिए। इस लोकप्रिय उपवास को शुरू करने से पहले इन दिशानिर्देशों को समझना आवश्यक है। भक्तों को ब्रह्म मुहूर्त के दौरान उठने और स्नान करने के साथ-साथ साफ कपड़े पहनने के महत्व को याद रखना चाहिए। इस व्रत के महत्वपूर्ण नियमों में से एक भगवान शिव को पांच दीपक जलाना है, जिन्हें इस प्रथा के कारण पंचानंद भी कहा जाता है। इसके अलावा, इस व्रत को पांच सोमवार रखने की प्रथा है, जिसके दौरान भक्तों को मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करना चाहिए।

    उन्‍होंने कहा कि मन और मुख दोनों से ‘श्री शिवाय नमस्तुभयम‘ का निरंतर जप करने की सलाह दी जाती है। यदि भक्तों को लगता है कि शिवलिंग के आसपास के क्षेत्र को साफ करने की आवश्यकता है, तो उन्हें पूजा के लिए सभी सामग्री, बेलपत्र और जल चढ़ाने से पहले सफाई करनी चाहिए। भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए थाली में रोली, चावल, फूल, फल, बेलपत्र और प्रसाद जैसी चीजें लाने की सलाह दी जाती है।

    Acharya Pranav Mishra jharkhand no bigger donor than Shiva ranchi Shiva Shivmahapuran Shivmahapuran Katha शिवमहापुराण कथा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News सील बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश पहुंचा ईडी कार्यालय
    Next Article 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- भारत पर टिकी हुई है दुनिया की निगाहें

    Related Posts

    गढ़वा

    झामुमो के एक और विधायक अस्पताल में इलाजरत, सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.