Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मुहर्रम को लैकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात, चप्पे- चप्पे पर रखी जायेगी सीसीटीवी से नजर
    झारखंड

    रांची : मुहर्रम को लैकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात, चप्पे- चप्पे पर रखी जायेगी सीसीटीवी से नजर

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची में मुहर्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। 29 जुलाई को निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। रांची में शांति कायम रहे इसे लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल की तैनाती की जाने लगी है।

    दो हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती इलाके में होनी है। सुरक्षा बल में जिला बल, जैप, रैफ, सैफ, आइआरबी को ड्यूटी पर लगाया जायेगा। प्रशासन शहर के कोने- कोने पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखेगा।जुलूस की मॉनेट्रिंग कंट्रोल रूम से की जायेगी। एसएसपी ने सभी कैमरों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही ना हो इसे देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, चुटिया, डोरंडा, लालपुर, बरियातू थाना सहित अन्य थाना के थानेदारों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि इलाके में गश्त बढ़ा दी जाए। जिन इलाकों से होकर मुहर्रम का जुलूस निकलेगा उन इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    मुहर्रम जुलूस के लिए अखाड़ों के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। वैसे अखाड़े जो नये हैं या इन्हें जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है उन्हें जुलूस ना निकालने की हिदायत दी गयी है। अखाड़ाधारियों से लाइसेंस लेकर उसका सत्यापन किया जायेगा। एसएसपी ने साफ आदेश दिया है ऐसे लोग जो माहौल खराब करते हैं उन्हें हिरासत में ले लिए जाए। पुलिस प्रमुख चौक चौराहों पर सतर्क है। इस बार शहर के कई इलाकों से फ्लाइओवर गुजर रहे हैं। ऐसे में एसएसपी ने अपील की है कि डोरंडा के लोग इस बार जुलूस ना निकालें। उन्हें आने और जाने में परेशानी होगी। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ेगा।

     

    IRB Laker administration alert on Muharram Muharram RAF ranchi SAF security personnel deployed at major square-intersections surveillance will be done from CCTV ZAP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में गोपाल कांडा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
    Next Article रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!, नियम तोड़ा तो घर तक पहुंच जाएगा ई-चालान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.