Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज में पंचायत का तुगलकी फरमान, एक ही परिवार के 14 सदस्यों का बंद किया हुक्का-पानी
    झारखंड

    साहिबगंज में पंचायत का तुगलकी फरमान, एक ही परिवार के 14 सदस्यों का बंद किया हुक्का-पानी

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र पर स्थित बड़ा मदनशाही के छोटा पांगड़ो में पंचायत ने तुग़लकी फरमान जारी कर एक ही परिवार के करीब 14 सदस्यों का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के महिला सदस्य नेजा खातून ने डीसी रामनिवास यादव को लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

    क्या है मामला

    पीड़ित महिला के आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनके नाम से जमीन सह मकान पर वर्षों से उनका परिवार रह रहा है। लेकिन शमशेर अली ने परिवार व सहयोगियों की मदद से जबरन उनकी जमीन सह मकान हड़पना चाहता है। इसकी शिकायत जिरवाबाड़ी ओपी व न्यायालय में करने पर शमशेर अली ने आक्रोशित होकर गांव के पंचायत से मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा।

    पांच जुलाई को गांव में पंचायती बुलाकर उसकी जमीन का कागज़ात फाड़वा कर शमशेर के नाम से कागज बनवाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पंचायत ने प्यादा दाऊद अंसारी के माध्यम से उनके परिवार का हुक्का-पानी बंद कराने का एलान कर दिया।

    पंचायत की बात नहीं मानने पर 15 हजार का जुर्मान और 15 लाठी की सजा

    उन्होंने कहा कि पंचायत की बात नहीं मानने वाले पर दस हजार रुपया फाइन और 15 लाठी की सजा का भी एलान करवा दिया गया। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। तबसे उसके परिवार से समाज का कोई भी व्यक्ति संबंध नहीं रख रहा है। ना ही गांव के किसी दुकान से राशन, समान, दवाई या अन्य जरूरी समान दिया जा रहा है। साथ ही उनको गांव से बहार भी निकलने नहीं दिया जा रहा है। उनका पूरा परिवार भूख से मरने की स्थिति में आ गया है।

    महिला की गुहार पर प्रशासन ने शुरू की जांच

    पीड़ित महिला ने कहा कि उनके साथ कभी भी मॉब लिंचिंग जैसी घटना हो सकती है। पीड़िता ने आवेदन की कॉपी जिले के एसपी से लेकर डीआईजी व डीजीपी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अब यह सनसनीखेज मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन के द्वारा पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर गम्भीरतापूर्वक मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई खुलासा हो पायेगा।

    Bada Madanshahi Chhota Pangdo family 14 members Hookah-water jharkhand Jirwabari Police Station pleaded for justice Sahibganj Tughlaqi decree panchayat victim woman तुग़लकी फरमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : आमडीहा में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राज्य सरकार ने कारोबारी प्रकाश चंद्र यादव के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.