Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिपरवार : 70 साल बाद भी बेती पंचायत की नहीं बदली सूरत, यहां नहीं है सड़क और पेयजल की सुविधा
    झारखंड

    पिपरवार : 70 साल बाद भी बेती पंचायत की नहीं बदली सूरत, यहां नहीं है सड़क और पेयजल की सुविधा

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2023Updated:July 16, 2023No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पिपरवार (चतरा) : जिला अंतर्गत टंडवा प्रखंड की बेती पंचायत की सूरत 70 साल बाद भी नहीं बदली है। बेती पंचायत के ग्रामीणों आज तक बुनियादी सुविधा नहीं मिली है। यहां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाने वाला मार्ग बदहाल है। इस पथ पर आए दिन ग्रामीण हादसे के शिकार होते हैं।

    बुध बाजार के समीप से उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर छोटे-बड़े नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इस कारण कई बार छात्र-छात्राएं विद्यालय जाने के दौरान चोटिल भी हो जाते हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि वर्षा के दिनों में और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधानाचार्य ने भी तत्काल इस सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

    विद्यालय में नहीं है पेयजल

    प्रधानाचार्य विजय टोप्पो ने कहा कि इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 650 के आसपास है। फिर भी विद्यालय में पेयजल, विद्यालय आने को लेकर सड़क मार्ग एवं विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस विद्यालय में 10 से 12 किलोमीटर तक की सफर तय करके दूरदराज के छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सीसीएल द्वारा सड़क निर्माण में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से सड़क की हालत और बदतर हो गई है।

    सीसीएल प्रबंधन पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप

    ग्रामीणों ने उक्त सड़क निर्माण को लेकर सीसीएल प्रबंधन सहित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इधर, ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी पूर्वजों की जमीन सीसीएल पिपरवार क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित कर कोयला निकाला जा रहा है। लेकिन, नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने में सीसीएल की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पंचायत के चारों और कोयले की बड़ी-बड़ी खदानें खुलने के कारण जल का स्तर काफी नीचे चले जाने से इस पंचायत में पेयजल का भी घोर संकट गहराया हुआ है।

    basic facilities Beti Panchayat Beti Panchayat deprived basic facilities Chatra Drinking Water jharkhand Piparwar Road बेती पंचायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News : न्यूक्लियस हाइट मॉल में फूड सेफ्टी टीम ने मारा छापा, जांच के लिए लैब ले गए सैंपल
    Next Article खलारी : सड़क के दोनों किनारे कोयला ट्रक खड़े होने से लगता है जाम, हादसे का शिकार होते हैं राहगीर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.