Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज में फिर बिगड़ा सामाजिक सौहार्द! हनुमान जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, बजरंग दल ने दिया धरना
    झारखंड

    साहिबगंज में फिर बिगड़ा सामाजिक सौहार्द! हनुमान जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, बजरंग दल ने दिया धरना

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज। साहिबगंज में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौक के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बजरंगबली प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ धरना देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव ने बताया है कि जिले में असामाजिक तत्व द्वारा सौहार्द बिगाड़ने के लिए गैर जिम्मेदाराना घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया गया है जिस पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं इस संबंध में उपायुक्त ने जिले वासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसी परिस्थिति में सदैव साहिबगंज जिले के प्रबुद्ध एवं युवाओं द्वारा हमेशा सामंजस्य बनाकर प्रशासन के साथ कार्य किया गया है। ऐसे में जिले वासियों से प्रशासन सहयोग करने की अपेक्षा करता है और प्रशासन की ओर ये अपील है कि सभी लोग आपस में शांति और सौहार्द के साथ रहें।

    इससे पहले साहिबगंज में शनिवार की शाम चैत्र दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया इससे वहां पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी। वहीं भगदड़ के दौरान बवाल इतना बढ़ा कि कुछ दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. वहीं दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों का कहना था कि कृष्णनगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास से जुलूस के गुजरने के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया और इसके कारण वहां भगदड़ मच गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सिविल कोर्ट में एपीपी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरा करने का दिया निर्देश
    Next Article टाटा समूह का योगदान राज्य और देश के लिए सराहनीय : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.