Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में शराब कम बिकने पर सरकार अब लाएगी नई पॉलिसी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में शराब कम बिकने पर सरकार अब लाएगी नई पॉलिसी

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में तय टारगेट के मुताबिक शराब नहीं बिकने का सीधा असर सरकार के खजाने पर पड़ा है। आमदनी में कमी से चिंतित सरकार ने शराब बेचने के लिए बतौर कंसल्टेंट काम कर रही छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को हटा दिया है। विभागीय मंत्री जगरनाथ महतो ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने अपनी एक्साइज पॉलिसी के रिव्यू का निर्णय लिया है।

    साल 2022-23 में राज्य सरकार ने शराब की बिक्री से सरकारी खजाने में 2310 करोड़ की रकम आने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब तक सरकार को मात्र 1750 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जबकि वित्त वर्ष समाप्त होने में मात्र 20 दिन बचे हैं।

    यह राशि निर्धारित राशि से 560 करोड़ रुपए कम है। हालांकि होली सीजन के दौरान एक से सात मार्च तक राज्य में लगभग 139 करोड़ रुपए की शराब बेची गयी है।

    पिछले ही साल सरकार ने जब एक्साइज की नई पॉलिसी लागू की थी, तब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को बतौर कंसल्टेंट नियुक्त करते हुए एक करोड़ रुपए की फीस तय की थी।

    दरअसल यह पॉलिसी छत्तीसगढ़ में लागू पॉलिसी के समान है। इसके तहत शराब की खुदरा बिक्री अपने हाथ में लेते हुए सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसियों को दुकानें चलाने का जिम्मा सौंपा था। एजेंसियां तय लक्ष्य के अनुरूप शराब नहीं बेच पायीं तो सरकार ने उनपर 44 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।

    बहरहाल, सरकार के आदेश के बाद एक्साइज पॉलिसी के रिव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव और सदस्य राजस्व पार्षद को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

    उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार अब शराब का थोक कारोबार अपने हाथ में ले सकती है।

    इधर झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर शराब की बिक्री संघ को देने की मांग की है।

    संघ का कहना है कि अगर उसे शराब बिक्री का जिम्मा सौंपा गया तो वो सरकार को सालाना 3500 करोड़ रुपए का राजस्व देगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article60_40_नाय_चलतो: झारखंड के बेरोजगार युवाओं का सोशल मीडिया पर दिख रहा आक्रोश
    Next Article पति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, पुलिस को रोकने के लिए महिला ने क्या किया..पढ़े पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.