Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 3:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देख राजधानी रांची के 10 किमी की परिधि में मुर्गी-मुर्गा, अंडा, पक्षी की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देख राजधानी रांची के 10 किमी की परिधि में मुर्गी-मुर्गा, अंडा, पक्षी की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्य में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को राजधानी रांची के 10 किमी की परिधि में मुर्गी-मुर्गा, अंडा, पक्षी की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। साथ ही इस परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है।

    शहर में निगरानी तेज कर दी गयी है। जेल मोड़ चौक इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अति सक्रिय है। संक्रमित क्षेत्र के एक किमी के दायरे में संक्रमित बचे मुर्गों को मारने के आदेश जारी कर दिये गए हैं।

    रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 10 किमी की परिधि में अगले आदेश तक मुर्गी-मुर्गा, अंडा, पक्षी की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। इसकी निगरानी के लिए एसएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। निगरानी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

    मजिस्ट्रेट को रैपिड रिस्पांस टीम के साथ समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

    दूसरी तरफ जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने की भी कोशिश कर रहा है। क्षेत्र में भ्रमण कर लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र और घरों में जाकर मुर्गा और अंडा की उपलब्धता का सर्वे किया जा रहा है। सर्वेक्षण टीम मुर्गा और अंडा की उपलब्धता की रसीद जारी कर रही है।

    जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के एक किमी के दायरे में आने वाले मुर्गे-मुर्गियों को मारा जायेगा। उसके बाद क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मामला सामने नहीं आता तो एक दो दिन की निगरानी के बाद खरीद-बिक्री की इजाजत दी जा सकती है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : भीषण आग की चपेट में कांके स्थित अर्बन हाट कैंपस, लाखों के पाइप और अन्य सामान हुए खाक
    Next Article रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    July 5, 2025
    झारखंड

    कोलकाता से धनबाद लौटे रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौ’त

    July 5, 2025
    झारखंड

    करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल

    July 5, 2025
    Latest Posts

    लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान

    July 5, 2025

    15 जुलाई से यूट्यूब पर कमाई करना होगा मुश्किल, जानिए नया नियम

    July 5, 2025

    ज्यादा पिस्ता खाना हो सकता है नुकसानदायक… जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    July 5, 2025

    हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    July 5, 2025

    आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े बस स्टैंड पर की फा’यरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.