Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : पांकी में हिंसा के बाद हालात सामान्य, 1000 पुलिसकर्मी तैनात
    झारखंड

    पलामू : पांकी में हिंसा के बाद हालात सामान्य, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेदिनीनगर। जिले के पांकी में दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि बुधवार देर रात भी एक घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक तत्परता से इस पर काबू पा लिया गया।

    इधर, पांकी की घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने बुधवार देर रात तक पांकी इलाके में पेट्रोलिंग की है। पुलिस की टीम एक-एक इलाके पर नजर बनाए हुए है, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    पलामू के पूर्व एसपी सह सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात को देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। इंद्रजीत महथा पलामू पहुंच गए हैं। वहीं, मौके पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पलामू के पांकी की घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिनकी दुकानें और घर जली है उनसे नुकसान के बारे में पूछा जा रहा है। पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। घटना में जख्मी पुलिस कर्मियों की हालात सामान्य है और वे अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पांकी के इलाके में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुवार को बाजार और इलाके के स्कूल भी बंद हैं। हिंसा को देखते हुए पांकी इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। बीच बचाव करने गए पुलिस के कई जवान जख्मी हो गए। इसके बाद देर शाम 15 और 16 फरवरी को पलामू में इंटरनेट सेवा ठप रखने का आदेश जारी किया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड का युवक आठ किलो अफीम के साथ पंजाब में गिरफ्तार
    Next Article कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों की हड़ताल से एक दिन में रांची को 100 करोड़ का नुकसान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

    November 10, 2025
    झारखंड

    कर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श

    November 10, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव पर CCTV और वेबकास्टिंग से रहेगी कड़ी नजर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    November 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

    November 10, 2025

    कर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव पर CCTV और वेबकास्टिंग से रहेगी कड़ी नजर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    November 10, 2025

    BREAKING : नामकुम में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख का अवैध विदेशी शराब जब्त

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.