Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 1:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी गंभीर, फायरिंग
    झारखंड

    जामताड़ा : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी गंभीर, फायरिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव में शुक्रवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक समूह ने जमकर पत्थरबाजी की. पत्थरबाजी की घटना में नारायणपुर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष गोस्वामी एवं दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

    डोकीडीह गांव के मोहली टोला के लोग शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए तालाब की ओर जा रहे थे. एक
    समुदाय विशेष के लोगों ने इस पर आपत्ति जतायी. पूजा कमेटी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर नारायणपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी अभय कुमार, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा मौके पर पहुंचे एवं लोगों को समझाने में जुट गये.

    पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया. इस दौरान पूजा कमेटी पक्ष के लोग बिना डीजे के मस्जिद वाली गली में प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार हो गये. एक ठेला पर प्रतिमा को लादकर विसर्जन के लिए ला रहे थे. पुलिस एवं प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद थे. अचानक दूसरे समुदाय की भीड़ हो-हल्ला करने लगी. देखते ही देखते उन्होंने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी. सैकड़ों लोगों ने अचानक पुलिस-प्रशासन पर भी हमला बोल दिया.

    पत्थर लगने से नारायणपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर संतोष गोस्वामी, हवलदार संजय कुमार मेहता, पुलिसकर्मी राकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार के सिर पर गंभीर चोट है. इसके अलावा उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है.

    उपद्रवियों को शांत करने के लिए पुलिस ने कई राउंड की फायरिंग की. इधर घटनास्थल पर डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी मनोज कुमार स्वर्गियारी, एसडीओ संजय पांडेय समेत अन्य पुलिस पदाधिकरी व पुलिसकर्मी पहुंचे. समाचार प्रेषण तक जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासन महकमा मामले को शांत करने में जुटे हुए थे. बता दें कि पिछले वर्ष भी नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटांड़ व लखनुडीह गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मुस्तैद हैं. जामताड़ा डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने कहा है कि जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में दो वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
    Next Article धनबाद : हजरा क्लिनिक में आग लगने से डॉक्टर दंपती समेत पांच लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025
    झारखंड

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.