Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : दो घरानों के समर्थक भिड़े, छह घायल, तीन की हालत गंभीर
    झारखंड

    धनबाद : दो घरानों के समर्थक भिड़े, छह घायल, तीन की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में गुरुवार को सिंह मेंशन समर्थक और रघुकुल समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से दर्जनों बम और गोलियां चलीं. साथ ही दोनों तरफ से हुई तलवारबाजी और पत्थरबाजी में छह लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से पांच देशी बम, खोखा और तलवार बरामद किया है.

    बम और गोलियां चलीं

    बताया जा रहा है कि एक ही घराने से अलग हुए सिंह मेंशन और रघुकुल आपस में एक दूसरे के घोर विरोधी हैं. उनके समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों तरह से बम और गोलियां चलने लगीं.

    दोनों गुटों के छह लोग घायल

    दोनों पक्षों के लोग हाथों में तलवार, डंडे और पत्थर लिए एक दूसरे पर टूट पड़े. पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. संघर्ष में दोनों गुटों के छह लोग घायल हो गए, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचे एक घायल की पहचान निरंजन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह शादियों में कैटरिंग का काम करता है.

    vidh

    झरिया पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है

    जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही सिंह नगर भुइयां बस्ती की कई महिलाएं और पुरुष कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही इलाके में तनाव व्याप्त था. इसके बाद आज सुबह रामबाबु धिक्कार और धनंजय यादव जो सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक बताए जाते हैं ये आपस में भिड़ गए. सूचना पर पर पहुंची झरिया पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के सरकारी शिक्षकों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी
    Next Article साइबर ठगी के दो आरोपित देवघर से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.