Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : लूटपाट की मंशा से घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    धनबाद : लूटपाट की मंशा से घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : केंदुआडीह पुलिस ने गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है. लूटपाट की मंशा से घूम रहे इन अपराधियों के पास से पुलिस को दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है. पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही दो अलग अलग थानों में मामला दर्ज है और ये दोनों जेल की हवा भी खा चुके हैं.

    धनबाद एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना

    इस संबंध में सोमवार को धनबाद डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित 14 नम्बर कोल डंप के समीप दो अपराधी किसी अपराध की नीयत से मंडरा रहे हैं.

    पुलिस को देखते ही भागने लगे अपराधी

    इसके बाद धनबाद एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना केंदुआडीह थाना को दिया. सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को वहां आता देख वहां मंडरा रहे दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने लगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को दौड़ा कर धरदबोचा.

    vidh

    अपराधियों ने लूटपाट की योजना होने की बात कबूल किया

    पकड़े गए दोनों अपराधियों का तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने लूटपाट की योजना होने की बात कबूल किया है. दोनों अपराधियों की पहचान केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती निवासी शुक्रा राम उर्फ सुजीत राम और शशि रंजन राम के रूप में हुई है.

    शुक्रा राम और शशि रंजन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास

    डीएसपी ने बताया कि शुक्रा राम के विरुद्ध 2020 में केंदुआडीह में ही पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है. इसके साथ इसके खिलाफ वर्ष 2022 में जिलाबदर का भी आदेश निर्गत हुआ था. उन्होंने बताया कि पकड़े गए शुक्रा राम और शशि रंजन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इन दोनों के खिलाफ पूर्व से ही केंदुआडीह और धनसार थाना रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूटपाट जैसी लगभग एक दर्जन मामला दर्ज है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : थर्ड लाइन निर्माण कम्पनी के साइट पर अपराधियो ने मचाया उत्पात, चार कर्मी घायल
    Next Article एयरलिफ्ट के जरिए चेन्नई भेजे गए मंत्री चंपई सोरेन, ठंड लगने से बिगड़ी तबीयत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.