Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्दांत 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को बड़ा झटका, 3 महिला व 5 पुरुष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    दुर्दांत 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को बड़ा झटका, 3 महिला व 5 पुरुष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर दस्ते को बड़ा झटका लगा है। झारखंड पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित हो कर 8 नक्सलियों ने खुद को सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 3 महिला और 5 पुरुष शामिल है।

    सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जयराम बोदरा उर्फ जुटिया बोदरा (21), सरिता सरदार उर्फ मुगले सरदार(20), सोमवारी मुंडा उर्फ सोमवारी कुमारी(20), मार्टिन अंगरिया(18), कुसानु सिरका उर्फ कार्तिक, रौशनी पूर्ति उर्फ संजू पूर्ति, तुंगीर पूर्ति और पातर कोडा शामिल है। ये सभी मिसिर बेसरा दस्ते के सदस्य है। सभी ने रांची रेंज के जोनल आईजी पंकज कंबोज के कार्यालय में आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर के समक्ष खुद को सरेंडर किया है। इस मौके पर जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर, सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

    नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही

    झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ बल, झारखण्ड जगुआर और अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरुद्ध निरंतर सफलताएं भी मिल रही है। झारखण्ड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने हेतु भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखण्ड पुलिस लगातार कार्य कर रही है, जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े ईनामी नक्सली कमाण्डरों से लेकर दस्ता सदस्य झारखण्ड पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे है।

    जाने किस नक्सलियों के ऊपर कितने मामले है दर्ज:

    जयराम बोदरा के ऊपर कुल 11 मामले दर्ज है, सरिता सरदार के ऊपर 06 मामले दर्ज है. सोमवारी कुमारी के ऊपर 02 मामले दर्ज है. मारतम अंगरिया के ऊपर 05 मामले, तुंगीर पूर्ति के ऊपर 01, पातर कोड़ा के ऊपर 06 मामले दर्ज है. जबकि कुसनू सिरका और संजू पूर्ति पिछले तीन साल से नक्सल संगठन में सक्रिय थे

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : एसपी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने से पूर्व दुमका डीआईजी सुदर्शन मंडल ने की कार्रवाई, थानेदार पर एफआईआर को लेकर भी एसपी पर बनाया जा रहा दबाब
    Next Article सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल मामला : सरकार के फैसले के विरोध में अनशन पर बैठे जैन मुनि का निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.