Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें, इसमें आपका प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा-मुख्यमंत्री सोरेन
    झारखंड

    आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें, इसमें आपका प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा-मुख्यमंत्री सोरेन

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आज से आप नई राह पर चलने को तैयार हैं । आप जिस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, वहां आपको तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना है। मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि आप ने जो यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसका बखूबी इस्तेमाल उन चुनौतियों से निपटने में करेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी में आईआरबी 1-5 के पारण परेड (पासिंग आउट परेड) में प्रशिक्षु आरक्षियों की हौसला अफजाई करते हुए ये बातें कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली ।

    प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व एवं कर्तव्य निर्वाहन की ली शपथ

    मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रशिक्षु आरक्षियों ने देश और राज्य सेवा का संकल्प तथा अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा, परिश्रम, हर्ष और नम्रता के साथ करने की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।

    बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तरह-तरह के हो रहे अपराध से निपटने की बड़ी चुनौती पुलिस के सामने है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ-साथ बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण मिले, इस पर सरकार का विशेष जोर है, ताकि सामान्य अपराधों के साथ साइबर अपराध और आर्थिक अपराध से जुड़े अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। आपकी सेवा राज्य और जन-जन की सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था के अलावा चुनाव समेत कई अन्य कार्यों में ली जाती है। ऐसे में आप अपनी कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें, इसमें आपका प्रशिक्षण काफी कारगर
    साबित होगा।

    इस ट्रेनिंग सेंटर को देश के बेहतरीन ट्रेनिंग सेंटर बनाने की कार्य योजना बनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर, मुसाबनी को जीवंत बनाए रखने की कार्य योजना अधिकारी तैयार करें। इसमें प्रशिक्षण के साथ अन्य क्षेत्रों में इसके इस्तेमाल किए जाने की संभावनाओं को तलाशें, ताकि इसे देश के बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्र के रूप में शामिल किया जा सके।

    vidh

    आपकी उपस्थिति से आम जनता को बल मिले

    गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने प्रशिक्षु आरक्षियों से कहा कि राज्य एवं जनहित में आप अपना योगदान दें। लोगों के जीवन में अमन- चैन कायम करने के लिए अपनी दक्षता को बढ़ाते हुए कार्य करें। राज्य के कमजोर और गरीब लोगों के लिए आप ढाल बनें। आपकी उपस्थिति से आम जनता को बल मिले।

    प्रशिक्षण का इस्तेमाल अपने कार्यों में करें

    डीजीपी श्री नीरज सिन्हा ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते दौर में अपराधी नित्य नए तरीकों से अपराध को बढावा दे रहें है। इनसे लोगों के बचाव के लिए आप अपने स्किल को अपडेट करते रहें। मुसाबनी के इस प्रशिक्षण केंद्र में आप सबों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों में भी शिक्षा प्रदान की गयी है, इन सभी प्रशिक्षणों का आप अपने कार्य में कुशलता से इस्तेमाल करें।

    764 प्रशिक्षु आरक्षी हुए प्रशिक्षित

    2019-20 सत्र के आई.आर.बी 1 से 5 के 764 प्रशिक्षु आरक्षियों ने सी.टी.सी. स्वास्पुर, मुसाबनी प्रशिक्षण संस्थान से अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। जिसमें आई.आर.बी 1 (जामताड़ा) के 345, आई.आर.बी 2(मुसाबनी) के 101, आई.आर.बी 3(चतरा) के 113, आई.आर.बी 4(लातेहार) के 113, आई.आर.बी 5(गुमला) के 92 प्रशिक्षु आरक्षियों ने भाग लिया। इनमे 260 महिला प्रशिक्षु आरक्षी एवं 504 पुरुष प्रशिक्षु आरक्षी शामिल है।

    कार्यक्रम के कुछ खास लम्हे

    ◆ मुख्यमंत्री ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पौधरोपण किया।

    ◆ मुख्यमंत्री ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले पहले बैच के सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चंदन पाण्डेय और अंजली टोप्पो को सम्मानित किया।

    ◆ मुख्यमंत्री को प्रशिक्षु आरक्षी रागिनी कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की खुद से बनाई पेंटिंग भेंट की।

    ◆ मुख्यमंत्री ने मुसाबनी के आंगनबाड़ी के बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ट्रैकसूट, कैप, फूटबॉल प्रदान किया।

    ● सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीण खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    उपस्थिति

    इस अवसर पर घाटशिला विधायक श्री राम दास सोरेन, प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, डी.जी.पी श्री नीरज सिन्हा, डी.जी.पी. ट्रेनिंग श्री अनुराग गुप्ता, आई.जी. ट्रेनिंग श्रीमती प्रिया दुबे, आईजी ऑपरेशन श्री अमोल विणुकान्त होमकर, पूर्वी सिंहभूम के उपयुक्त, पुलिस विभाग के पदाधिकारी, सी.टी.सी. स्वासपुर मुसाबनी प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक, पदाधिकारी, आई.आर.बी- 1, 2, 3, 4 एवं 5 के प्रशिक्षु आरक्षी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर लौटे वतन
    Next Article रांची: निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर SC ने ED को जारी किया नोटिस

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.