Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन का बड़कागांव की महिलाओं को एक अनोखा अवसर प्रदान
    झारखंड

    खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन का बड़कागांव की महिलाओं को एक अनोखा अवसर प्रदान

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़कागांव (हजारीबाग)। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने बड़कागांव की महिलाओं को एक अनोखा अवसर प्रदान किया। फॉउंडेशन के सहयोग से यहां की 25 महिलाओं ने छत्तीसगढ़ स्थित विभिन्न खनन परियोजनाओं का दौरा किया और वहां कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों को नजदीक से देखा। इन कार्यों को देख महिलाओं का समूह बेहद प्रभावित हुआ और इसे गोंदलपुरा और आसपास के गांव में भी शुरू करने की इच्छा जाहिर की। अपने तीन दिवसीय इस दौरे में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के परसा और सालही में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही परियोजना “उन्नयन” का दौरा किया।

    इस दौरान महिलाओं ने यहां चल रही गतिविधियों जैसे – मसाला पीसने और पैकेजिंग, डेयरी, जैविक खाद उत्पादन इकाई, सेनेटरी पैड बनाने की इकाई, हरा चारा खेती फार्म, नर्सरी पालना, वर्षा जल संचयन तालाब और स्वस्थ सुविधा केंद्रों और नौनिहाल की सामाजिक पहल आदि को करीब से देखा। छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाएं इन गतिविधियों में शामिल होकर स्वरोजगार के साथ अच्छी आमदनी कर रही हैं, जिसे देख बड़कागांव की महिलाएं बेहद खुश हुई। इसके अलावा बड़कागांव की महिलाओं ने परसा और साल्ही गांवों में बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षण आश्रय को भी नजदीक से देखा, जहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ उनके रहने के भी बेहतर इंतजाम हैं।

    महिलाओं ने जाना अनुभव, लोगों के जीवन में आए बदलावों को करीब से देखा

    इससे पहले आयोजित किए गए एक अनुभव सत्र में बड़कागांव की महिलाओं ने वहां के सदस्यों से उनके अब तक के अनुभव को जाना और इस पहल से उनके जीवन में आए बदलावों को भी महसूस किया। सत्र के दौरान, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने महिलाओं के जीवन में आए परिवर्तन और उसके सामाजिक प्रभावों को भी जाना। कार्यक्रम में गोंदलपुरा परियोजना के साइट हेड धर्मेंद्र दुबे और सीएसआर विभाग के प्रबंधक रवि टोप्पो समेत अन्य ने भाग लिया।

    आईएएस अधिकारी से कहा- सामाजिक देखभाल का शानदार उदाहरण है अदाणी फाउंडेशन

    इस दौरान साल्ही गांव में फीडबैक विजिट लर्निंग सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उदयपुर की एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल (आईएएस) ने गोंदलपुरा से आई महिलाओं से अपनी सीख साझा करने के लिए कहा। इसके बाद महिलाओं ने अपने दौरे के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर कहा कि खनन स्थल के आसपास के गांवों की महिलाएं यदि साहस जुटाएं तो वे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकती हैं और अपने परिवार के साथ-साथ खुद को मजबूत बना सकती हैं।

    महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे छत्तीसगढ़ में ऐसे कार्यों से बेहद प्रभावित हुई हैं और इसे ये गोंदुलपुरा और वहां के आसपास के गांवों में दोहराना चाहती हैं। महिलाओं ने कहा कि इस दौरे के बाद से उन्हें यह यकीन हुआ है कि खनन उद्योग स्थानीय क्षेत्र का विकास करता है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करता है। साथ ही स्थानीय समुदाय की सामाजिक देखभाल में भी योगदान देता है। अदाणी फाउंडेशन इसका एक अच्छा उदाहरण है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : दामाद ने ससुर को टांगी से काट डाला, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    Next Article जमशेदपुर : आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसी, दो महिलाओं की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    झारखंड

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025
    Latest Posts

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.