Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 8:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»इनकम टैक्स की छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा, मामले की जांच जारी
    झारखंड

    इनकम टैक्स की छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा, मामले की जांच जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कांग्रेस के दो विधायकों और उनके सहयोगियों समेत कुछ कारोबारियों पर छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 100 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन और निवेशों का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 4 नवंबर को झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, बिहार के पटना, हरियाणा के गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे के दौरान 2 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की, जिन्हें गिनने के लिए मशीनों का सहारा लिया गया।  

    इनकम टैक्स ने कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर तलाशी ली थी, जिनकी पहचान अधिकारियों ने कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के रूप में बताया। बेरमो सीट से विधायक जयमंगल ने भी रांची में आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऐक्शन की पुष्टि की और कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। जेवीएम-पी से अलग होकर प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस अभी जेएमएम के साथ सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है, जिसकी अगुआई हेमंत सोरेन कर रहे हैं।  

    सीबीडीटी ने बयान में कहा है कि यह ऐक्शन कुछ कारोबारी समूहों के खिलाफ लिया गया था जो लौह अयस्क के खनन, लोहे के उत्पादन, कोयले के व्यापार, ढुलाई और ठेकेदारी से जुड़े हुए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि जिन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई उनमें दो राजनीति से संबंधित और उनके सहयोगी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए नीति बनाने वाली संस्था है। 

    सीबीडीटी ने कहा कि 2 करोड़ रुपए से अधिक कैश की बरामदगी भी की गई है और अभी तक 100 करोड़ से अधिक की बेनामी लेनदेन/निवेश का पता लगाया गया है। छापेमारी में बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा, ”इन सबूतों के प्राथमिक विश्लेषण से पता चलता है कि इन समूहों ने टैक्स चोरी के लिए कई तरह के रास्ते अपनाए।  

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिकारीपाड़ा : अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ हाईवा व पोकलेन जब्त
    Next Article जमशेदपुर : आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025
    चतरा

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025

    कल भारत बंद का एलान, झारखंड में बैंक, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या नहीं… जानें

    July 8, 2025

    सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से रोजाना करोड़ों का नुकसान, श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.