Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 8:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सगे भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
    झारखंड

    सगे भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चौपारण। सगे भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामला हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बराकर नदी के मुहाने पर स्थित सेलहरा के ग्राम टोइया का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भतीजे किशोर यादव ने चाचा लालधारी यादव (50) वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।

    मृतक लालधारी यादव की पत्नी फुलमतिया देवी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 338/22 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस की दी गई शिकायत में फुलमतिया ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की है। फुलमतिया देवी ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच पहले भी लड़ाई हो चुकी है। वहीं, आरोपी किशोर यादव की पत्नी उर्मिला देवी का कहना है कि उसका पति बीते 3-4 वर्षों से विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रहा है। उर्मिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ भी अक्सर मारपीट करता था।

    उसने पुलिस को बताया कि किशोर पहले मुंबई में काम करता था लेकिन बीते कुछ साल से घर पर ही था। उर्मिला का कहना है कि उसके पति का कांके में इलाज भी करवाया था। आरोपी की पत्नी ने बताया कि उनकी 9 साल की बेटी है। उसने बताया कि विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने की वजह से उसके पति को कई बार बांध कर भी रखा गया। अचानक देर शाम हत्या करने का पता चला। सभी परिवार एक ही घर में अलग अलग कमरों में रहते हैं। मेरा पति भी चाचा के साथ रहते थे। कैसे और क्यों हत्या हुई, यह जानकारी नहीं है।

    जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई

    थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी भूमि विवाद में हत्या का कारण बता रही है। घटना स्थल पर थाना प्रभारी के साथ पुअनि तरुण बाखला आदि पहुंचे। घटना से शव को कब्जे में कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर लिया गया। हत्यारे को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: महिला ने 11 साल के आदिवासी बच्चे के साथ की हैवानियत, बंधक बनाकर गर्म रॉड से दागा
    Next Article जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता पर चली गोली, पैदल ही भागा बदमाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    June 28, 2025
    जमशेदपुर

    TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 28, 2025
    झारखंड

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    June 28, 2025
    Latest Posts

    अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    June 28, 2025

    TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 28, 2025

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    June 28, 2025

    सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    June 28, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.