Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 4:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आज ED दफ्तर नहीं जाएंगे CM सोरेन, रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल
    झारखंड

    आज ED दफ्तर नहीं जाएंगे CM सोरेन, रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि सीएम 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे। हालांकि, ईडी का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से एजेंसी के साथ कोई पत्राचार नहीं किया गया है। बता दें कि 2 नवंबर को ये खबर आई कि ईडी ने मनी लाउंड्रिंग और अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। मुख्यमंत्री को 3 नवंबर को दिन के 11:30 बजे बुलाया गया था।

    ईडी के समन पर सीएम हेमंत की प्रतिक्रिया

    मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा समन किए जाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्ष के अनुरोध पर ही झारखंड में ईडी की जांच चल रही है। विपक्ष के अनुरोध पर ही समन जारी किया गया है। वे ईडी की ताकत दिखाना चाहते हैं। दिखाना चाहते हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन किया जा सकता है तो एक मुख्यमंत्री को क्यों नहीं पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

    सीएम ने साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि यदि विपक्ष को लगता है कि वे षड्यंत्र करके मेरी पहचान या छवि धूमिल कर लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि वे षड्यंत्र कर रहे हैं। महामहिम बीते 2-3 महीने से एटम बम का लिफाफा लिए बैठे हैं।

    ED ने मुख्यमंत्री को समन क्यों जारी किया

    बता दें कि झारखंड में बीते मई महीने से ही ईडी की कार्रवाई चल रही है। मनरेगा घोटाले की जांच से शुरू हुआ जांच का सिलसिला अब अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग तक जा पहुंचा है। अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग केस में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से मिले कुछ सुरागों की वजह से ईडी ने सीएम को समन किया है।

    ईडी ने कुछ दिन पहले जब पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। उसमें इस बात का जिक्र था कि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी में ईडी को लिफाफे में सीएम हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक मिला था। 2 चेक में साइन भी था। हाल में ईडी को पता चला कि पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में भी फोन के जरिए वरीय अधिकारियों के संपर्क में था और लोगों को हड़काने के लिए सीएम के नाम का इस्तेमाल करता था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : पुलिस हाजत में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
    Next Article रांची: महिला ने 11 साल के आदिवासी बच्चे के साथ की हैवानियत, बंधक बनाकर गर्म रॉड से दागा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची से ट्रक लूटकर ले गये थे लातेहार, पुलिस ने दो को दबोचा

    May 9, 2025
    झारखंड

    सेना के समर्थन में भाकपा, अल्पसंख्यक अधिकार मंच के कार्यक्रम को किया रद्द

    May 9, 2025
    क्राइम

    लकड़ी तस्करों को तगड़ा झटका, पांच लाख का माल जब्त

    May 9, 2025
    Latest Posts

    अनुष्का और विराट कोहली ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट, कहा…

    May 9, 2025

    रांची से ट्रक लूटकर ले गये थे लातेहार, पुलिस ने दो को दबोचा

    May 9, 2025

    टाटा मेमोरियल अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी 

    May 9, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन का बॉलीवुड से है तालुक…पढ़ें पूरी खबर

    May 9, 2025

    सेना के समर्थन में भाकपा, अल्पसंख्यक अधिकार मंच के कार्यक्रम को किया रद्द

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.