Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jul, 2025 ♦ 12:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Breaking News चिलखारी नरसंहार कांड : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या में शामिल नक्सली महेंद्र मोदी गिरफ्तार, 15 साल से चल रहा था फरार
    झारखंड

    Breaking News चिलखारी नरसंहार कांड : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या में शामिल नक्सली महेंद्र मोदी गिरफ्तार, 15 साल से चल रहा था फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे अनूप मरांडी समेत 20 लोगों की हत्या में शामिल नक्सली महेन्द्र मोदी उर्फ महेन्द्र बर्णवाल उर्फ महेन्द्र प्रसाद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 15 साल के बाद गिरिडीह पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह एसपी अमित रेणु की क्यूआरटी और भेलवाघाटी थाना की टीम ने महेन्द्र मोदी को बोकारो जिला के जरीडीह थाना अंतर्गत भूतकुरु गांव से पकड़ा है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी गिरिडीह ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली महेन्द्र अपना नाम बदल कर काम कर रहा था। वह बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बहेरवातरी गांव का रहने वाला है। छापेमारी टीम में प्रशांत कुमार( थाना प्रभारी भेलवाघाटी), तोबियस केरकेट्टा, विद्याशंकर राय, मलय बाउरी, अजय कुमार राम समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

    ग्राम रक्षा दल के सक्रिय सदस्य दासो साव की हत्या में भी शामिल था महेन्द्र
    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार नक्सली महेन्द्र मोदी ने दासो साव हत्याकांड में भी अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि मृतक दासो साव ग्राम रक्षा दल का सक्रिय सदस्य था। वह देवरी थाना अंतर्गत तेतरिया बाजारटांड़ तीसरी नारोटाड के रहने वाले थे। दासो साव हमेशा नक्सलियों का विरोध तथा ग्राम रक्षा दल नारोटांडा के माध्यम से नौजवानों को जागरूक करते थे। जिस बात की जानकारी संगठन को मिली और नक्सलियों द्वारा 18 अक्टूबर 2008 कि सुबह करीब 5 बजे देवरी थाना अंतर्गत ग्राम तेतरिया बाजार में चारों तरफ से घेर कर खेत में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दिया था।

    क्या है मामला
    26 अक्टूबर 2007 को भाकपा माओवादियों के द्वारा नरसंहार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी समेत कुल बीस लोगों की गोली मारकर हत्या हुई थी। इससे पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चिलखरियोडीह स्थित फुटबॉल मैदान में तूफान स्पॉटिंग क्लब, चिलखारी के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके समापन दिवस पर फुटबॉल मैदान के बगल में आदिवासी जतरा कार्यक्रम ‘सोरेन ओपेरा’ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान मध्य रात्रि में भाकपा माओवादियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल को कब्जे में लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर नरसंहार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाई बाल-बाल बच गए थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING NEWS: पिठोरिया में 13 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
    Next Article जिंबाब्वे ने कांटे की टक्कर में पाकिस्तान को एक रन से हराया, वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान

    Related Posts

    झारखंड

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    July 15, 2025
    झारखंड

    बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है आपका लिवर! तुरंत सुधार लें ये 4 आदतें

    July 15, 2025
    झारखंड

    हैदराबाद जाने वाले यात्री को रांची एयरपोर्ट पर आया हार्ट अटैक, फिर…

    July 15, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    July 15, 2025

    थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    July 15, 2025

    दो दिन से लापता ICICI मैनेजर की ला’श कुएं में मिली

    July 15, 2025

    बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है आपका लिवर! तुरंत सुधार लें ये 4 आदतें

    July 15, 2025

    चीन दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

    July 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.