Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरायकेला : स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़
    झारखंड

    सरायकेला : स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बीके स्टील से कोलकाता के लिए सरिया स्क्रैप से लदे ट्रक लूट मामले में आदित्यपुर पुलिस की इनपुट पर यूपी पुलिस ने एक बदमाश का इनकाउंटर कर दिया है. वारदात में शामिल विश्वजीत कुमार नामक बदमाश को गोली लगी है.

    जबकि अन्य बदमाश भागने में सफल रहे. इधर आदित्यपुर थाना की दो टीम पहले ही यूपी के लिए रवाना हो चुकी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को गम्हरिया बीके स्टील से स्क्रैप सरिया लोड कर ट्रक कोलकाता के लिए निकला था. इसी क्रम में घात लगाये बदमाशों ने आदित्यपुर से ही ट्रक को हाईजैक कर लिया. जिसके बाद मांडर थाना क्षेत्र में चालक केशव यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और ट्रक लेकर यूपी के लिए रवाना हो गये.

    आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक की लोकेशन ट्रैक कर इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी. जिसके बाद मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत ताड़ीबारा हाईवे पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें विश्वजीत कुमार नामक बदमाश को गोली लगी है.

    वहीं पुलिस ने 16 लाख की सरिया से लदे ट्रक को बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में विश्वजीत के अलावे मनीष पांडेय, दीपक, चंदन राय, श्रवण नामक बदमाश शामिल हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के साथ आदित्यपुर पुलिस के एएसआई राजेश सिंह, कॉन्स्टेबल संदीप झा छापेमारी कर रहे है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिस बदमाश को गोली लगी है वह यूपी के अंबेडकर नगर का रहने वाला है. विश्वजीत ट्रक चला रहा था. जबकि चालक केशव यादव की हत्या श्रवण नामक बदमाश ने की थी. आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, तीन खोखा बरामद किया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कस्तूरबा बालिका विद्यालय में खाना खाने से 47 छात्राएं बीमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.