Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 8:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अस्पताल में इलाज कराने आयी महिला ने डॉक्टर और नर्स पर दुर्व्यवहार व आपत्तिजनक शब्द कहने का लगाया आरोप, हंगामा
    झारखंड

    अस्पताल में इलाज कराने आयी महिला ने डॉक्टर और नर्स पर दुर्व्यवहार व आपत्तिजनक शब्द कहने का लगाया आरोप, हंगामा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में इलाज कराने आयी एक महिला ने डॉक्टर और नर्स पर दुर्व्यवहार करने और आपत्तिजनक शब्द कह कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर महिला और उसके परिजनों ने सदर अस्पताल के गाइनेकोलॉजी विभाग में बुधवार को जमकर हंगामा किया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के पिठौरिया से आयी फरहाद जबी नामक महिला स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी।

    महिला का आरोप है कि वह अपनी समस्याओं से डॉक्टर को अवगत करा रही थी, इस पर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर और नर्स झल्ला गये। डॉक्टर ने महिला से कुछ ऐसे सवाल किया, जिससे इलाज कराने आयी महिला और उसके परिजन भड़क गये। महिला के पति तैयब आलम ने कहा कि उसकी पत्नी अपनी पीड़ा बता रही थी, लेकिन इलाज के बजाय डॉक्टर और नर्स ने उनके साथ अभद्रता किया।

    घटना के बाद महिला और उसका पति 6 महीने की बच्ची के साथ धरने पर बैठ गयी। हालांकि बाद में वह धरना से उठ गयी, लेकिन इस बीच समाज के कुछ लोग सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। एक समुदाय विशेष के खिलाफ की गयी टिप्पणी से सदर अस्पताल के मेन गेट पर लोगांे की काफी भीड़ लगी रही। हंगामा कर रहे लोग चिकित्सक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।

    दूसरी तरफ इलाज करने वाली डॉक्टर ने बताया कि महिला द्वारा लगाया जा रहा सभी आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने सिर्फ इतना ही महिला से कहा था कि वह इलाज कराये आयी हैं या फिर अस्पताल में झगड़ा करने पहुंची है, इसी बात को लेकर महिला और उसके परिजन घटना को दूसरा रंग देने की कोशिश में जुटे है। उन्हें भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के माहौल में चिकित्सक मरीज को नहीं देख पाएंगे।

    इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाने वाली मरीज से लिखित में शिकायत करने के लिए कहा। उन्हांेने जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।  वहीं इस हंगामे की वजह से ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया, जिसके कारण कई मरीजों को परेशानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री सोरेन के प्रति आभार प्रकट
    Next Article पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, अंतिम मामले में हाईकोर्ट ने दी बेल

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट

    September 14, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 14 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 14, 2025

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.