Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 8:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाबालिग लड़कियों के साथ लगातार हुए वारदात के विरोध में आज दुमका बंद, राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 
    झारखंड

    नाबालिग लड़कियों के साथ लगातार हुए वारदात के विरोध में आज दुमका बंद, राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका:  दुमका में एक के बाद एक नाबालिग लड़कियों के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में भाजपा और कई अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से दुमका बंद किया गया है. इस बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान पुरी तरह से बंद हैं. बस पड़ाव में सन्नाटा पसरा हुआ है. एक भी वाहन नहीं चल रहे हैं.

    बाजार बंद और वाहनों का चक्का जाम करने निकले प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. उनका कहना है कि दुमका की बेटियों के साथ हैवानियत हो रही है जबकि राज्य सरकार के नुमाइंदे रांची से छत्तीसगढ़ का दौरा करने में लगी हुई है. लोगों की मांग है कि पीड़िता के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए. जबकि दोषियों को फांसी की सजा मिले. इसके साथ ही परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए.

    दस दिन के भीतर ही दुमका में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या कर दी गई है. दुमका में अभी पेट्रोल से जली नाबालिग की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आ गया. 23 अगस्त को दुमका के टाउन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के ऊपर शाहरुख नाम के लड़के ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी.

    इसके बाद दस दिनों के अंदर ही फिर एक लड़की के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई. इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन का बयान आया कि घटनाएं होती रहती है. पूरे मामले को लेकर सियासत गर्म है. विपक्ष के निशाने पर सीएम हेमंत सोरेन हैं, विपक्ष झारखंड में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. इधर इन घटनाओं को लेकर लोगों में भी आक्रोश है, वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनाहातू ट्रिपल मर्डर मामला: SIT गठित कर जांच शुरू, तीनों महिलाओं का शव बरामद 
    Next Article पाकुड़: अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश की, पंप कर्मियों से मारपीट कर हुए फरार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    July 3, 2025
    झारखंड

    रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025
    Latest Posts

    शेखपुरा में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

    July 3, 2025

    झारखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    July 3, 2025

    रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    July 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 3, 2025

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.