Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 10:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद में फिदायीन हमला, इमाम समेत 18 की मौत
    विदेश

    अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद में फिदायीन हमला, इमाम समेत 18 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के हेरात शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद में धमाका हुआ, जिसमें एक प्रमुख मौलवी समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए. तालिबान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हेरात शहर की गुजारगाह मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के समय यह विस्फोट हुआ.

    गौरतलब है कि जुमे की नमाज के दौरान आमतौर पर अधिक भीड़ होती है. इस विस्फोट में मस्जिद के इमाम मुजीब-उल रहमान अंसारी की भी मौत हो गई, जो एक प्रमुख मौलवी थे. पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान की पश्चिम-समर्थित सरकारों की आलोचना के लिए अंसारी को पूरे अफगानिस्तान में पहचाना जाता था. अंसारी को तालिबान का करीबी समझा जाता है, जिसने विदेशी बलों के वापस जाने के बाद पिछले साल देश की सत्ता पर नियंत्रण हासिल किया था.

    तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने धमाके में अंसारी की मौत की पुष्टि की है. वहीं एक हेरात एंबुलेंस सेंटर के एक अधिकारी मोहम्मद दाउद मोहम्मदी ने कहा कि एंबुलेंस से 18 मृत और 21 घायलों को अस्पताल लाया गया है. शुक्रवार के इस धमाके की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे आईएसआईएस खुरासान का हाथ है. हालांकि तालिबान ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजारगाह मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान दो ब्लास्ट हुए. इस फिदायीन हमले में दो लोग शामिल थे. पहला धामाका मस्जिद के अंदर की उस कतार में हुआ, जिसमें मौलवी मुजीब-उल रहमान अंसारी शामिल थे, जबकि दूसरा फिदायीन हमला मस्जिद के बाहर हुआ.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपु: चार लाख रुपये की चोरी के मामले का उदभेदन, तीन गिरफ्तार
    Next Article दुमका :  शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    लंदन में ललित मोदी और विजय माल्या कर रहे पार्टी, गाना गाते और मस्ती करते VIDEO VIRAL

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबी, 3 की मौ’त, 58 लोग लापता

    July 3, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.