Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही छोड़े काले गुब्बारे, कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही छोड़े काले गुब्बारे, कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां पीएम मोदी के चॉपर के पास प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे छोड़ दिए। विजयवाड़ा से जब प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहा था तभी आसमान में काले गुब्बारे उड़ते हुए दुखायी दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये गुब्बारे छोड़े थे।

    जहां से प्रधानमंत्री का चॉपर उड़ान भरने वाला था वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उनके हाथ में काले गुब्बारे और प्लैसकार्ड थे। वे पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले नारे भी लगा रहे थे।

    विजयवाड़ा के कमिश्नर कांथी राणा का कहना है कि पीएम के हेलिकॉप्टर से करीब दो किलोमीटर की दूरी से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुब्बारे छोड़े थे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और केस भी दर्ज कर लिया गया है। अभी एक शख्स फरार बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश अल्लूरी सीताराम राजू की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

    एलुरु रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जी पाला राजू ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कांग्रेस नेताओं ने देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था। सावधानी के तौर पर पुलिस ने धारा 30 और धारा 144 लगाई थी। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही तीन कांग्रेस कार्यकर्ता सुंकारा पदमश्री, पार्वती और किशोर को एयरपोर्ट के पास काले गुब्बारे लेकर टहलते देखा गया था। पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

    गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद एयरपोर्ट से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर गुब्बारे उड़ते दिखायी दिए। दो कांग्रेस कार्यक्रता राजीव रतन और रवि प्रकाश ने एक निर्माणाधीन इमारत पर चढ़कर काले गुब्बारे छोड़े थे। राज्य में भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि यह प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रस की साजिश है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : श्रावणी मेला को लेकर एसपी ने की बैठक, कहा- सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    Next Article पीएसआई भर्ती घोटाला : कर्नाटक एडीजीपी अमृत पॉल को सीआईडी ने गिरफ्तार किया

    Related Posts

    देश

    इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, करें आवेदन

    July 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा SP की सराहनीय पहल,  पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया यह काम

    July 12, 2025
    देश

    PM मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे

    July 12, 2025
    Latest Posts

    राजगीर मॉडल पर झारखंड में बनेगा टाइगर सफारी! 250 करोड़ होंगे खर्च

    July 12, 2025

    कैलाश की करुणा जत्था बाबाधाम के लिए रवाना, नंदकिशोर ने भगवा गमछा पहना किया सम्मानित

    July 12, 2025

    महेंद्र सिंह धौनी बनेंगे के झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसेडर, पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू के साथ मुलाकात के दौरान दी सहमति

    July 12, 2025

    पटना में मेट्रो का इंतजार हुआ खत्म, सड़क के रास्ते आया ट्रेन का डिब्बा

    July 12, 2025

    नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से बदल रही है बिहार के गांवों की तस्वीर

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.