Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
    झारखंड

    कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सभाष चन्द्र जाट द्वारा कांवरिया पथ का औचक निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खिजुरिया से दुम्मा बॉर्डर तक विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कांवरिया पथ के मरम्मतिकरण व सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा कि बालू बिछाने के क्रम महीन बालू का ही बिछाव हो। इस बात का विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    इसके अलावे कांवरिया पथ निरीक्षण क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि कांवरिया पथ के साथ-साथ इसके आसपास भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही कांवरिया पथ में शौचालय, स्नानागार, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बने शेडों को पूर्ण रूप से तय समय में दुरूस्त कर लें। आगे उपायुक्त ने कांवरिया पथ अवलोकन के क्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में स्पष्ट निदेशित किया कि सभी अपने-अपने कार्यों को तय समय से तय समयानुसार पुरा कर लें, ताकि तेवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने गाँव के बाहर पथों की साफ-सफाई एवं अगल-बगल की झाड़ियों की सफाई कराने के अलावा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का चौबिसों घंटे व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कांवरिया पथ में बन रहे टेन्ट सिटी, पुलिस शिविर एवं यात्री शिविर के लिए बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ हीं कांवरिया पथ में बन रहे सभी ओपी का निरीक्षण किया गया एवं सभी ओपी में मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निदेश दिया गया। वहीं सम्पूर्ण कांवरिया पथ में लाईटिंग, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानागार के अलावे बैनर-पोस्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र जाट ने प्रसाद योजना के तहत कांवरिया पथ में देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बन रहे आध्यात्मिक भवन के पूर्ण हो चुके व चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रसाद योजना के तहत शेष बचे कार्यों को गति देते हुए गुणवतापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश संबंधित कार्यपालक अभियंता व एजेंसी को दिया गया।

    इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आध्यात्मिक भवन में कई सुविधाएं श्रद्धालुओं को दी जानी है, ऐस में शेष बचे निर्माण कार्य में गुणवता, सौंदर्यीकरण एवं इसके प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, प्रतिनियुक्त अधिकारी के अलावा संबंधित एजेंसी के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
    Next Article नक्सली राजू गोप रांची पुलिस के हांथ लगने से पहले हुआ फरार, क्रेटा गाड़ी व हथियार और गोली बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.