Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : पुलिस ने किया विवाहित महिला की हत्या का 10 घंटे के अंदर खुलासा
    झारखंड

    रामगढ़ : पुलिस ने किया विवाहित महिला की हत्या का 10 घंटे के अंदर खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़:  महिला की हत्या मामले का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने 10 घंटे के अंदर कर लिया. महिला का हत्यारा और कोई नहीं उसका पति ही निकला. घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार टांड बसंत बिहार कॉलोनी की है. मामले की तहकीकात करने वाले सब इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि मृतका राधिका कुमारी 5 महीने की गर्भवती थी. मृतका के पति ने हत्या की बात स्वीकार ली और अपने बयान में बताया कि पत्नी के साथ उसकी लगातार लड़ाई होती थी. सोमवार को लड़ाई के दौरान गुस्से में उसने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी.

    पुलिस को घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, गला दबाने के प्रयोग में लाया गया दुपट्टा और हत्या से संबंधित अन्य कई सबूत मिले हैं. मामले में गिरफ्तार पति विनोद रवानी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. हत्या के मामले में मृतका राधिका कुमारी के पिता राजेंद्र राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने दिए गए आवेदन में लिखा है कि 7 महीने पहले राधिका और विनोद ने प्रेम विवाह किया था. कुछ दिनों तक वे ठीक रहे लेकिन, फिर दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए की मांग की जाने लगी. पिता राजेंद्र ने विनोद, ससुर, सास, ननंद और नंदोई पर दहेज मांगने और हत्या करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पलामू कोर्ट में हुए पेश
    Next Article सरायकेला में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    झारखंड

    तालाब में मिला दो बच्चों का श’व

    June 22, 2025
    झारखंड

    दुमका सर्किट हाउस में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की

    June 22, 2025
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    June 22, 2025
    Latest Posts

    बिहार में बीटेक एडमिशन शुरू, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, देखें शेड्यूल

    June 22, 2025

    तालाब में मिला दो बच्चों का श’व

    June 22, 2025

    ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान योगासन, रहेंगे पूरे दिन एक्टिव

    June 22, 2025

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025

    दुमका सर्किट हाउस में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.