Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 10:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर कुर्की, नोट गिनने वाली मशीन व चाकू बरामद
    झारखंड

    गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर कुर्की, नोट गिनने वाली मशीन व चाकू बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के आलोक में धनबाद पुलिस ने रविवार को वासेपुर इलाके के कमर मखदुमी रोड में प्रिंस खान के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। कानूनी प्रक्रिया को पूरी करने से पहले पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके बाद एक-एक कर घर के सारे सामान निकालकर पुलिस गाड़ियों में भरकर अपने साथ ले गई। इस दौरान प्रिंस खान के घर से नोट गिनने वाली मशीन तथा चाकू भी बरामद किया है।

    प्रिंस खान के आवास पर कुर्की की कार्रवाई पर अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट ने मीडिया से कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई असंवैधानिक है। विगत कई वर्ष पहले ही प्रिंस खान की मां ने न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र दाखिल कर प्रिंस खान के क्रियाकलाप से पूरे परिवात को अलग कर लिया था। उसकी पत्नी ने भी न्यायालय में तलाक की अर्जी डाल रखी है। ऐसे में कुर्की जब्ती होने वाले स्थान से प्रिंस खान का कोई वास्ता नहीं है। दावा किया कि पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। इसी वासेपुर में अब तक दर्जनों हत्या की घटना हो चुकी हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस प्रिंस खान को गिरफ्तार करने की बजाय उनसे कानूनी तौर पर अलग हुए परिजनों को परेशान करने का कार्य कर रही है।

    मालूम हो कि गैंगस्टर प्रिंस खान इन दिनों कोयलांचल में उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को निशाना बनाए हुए हैं। वह धमकी भरे कॉल कर रंगदारी की रकम मांगता है। इनकार करने पर अपने गुर्गो द्वारा गोलीबारी कराकर संबंधित व्यवसायी को दहशत में डाल देता है। इसके बाद व्यवसायी से मनमानी रकम वसूल करता है। ऐसे में जिला पुलिस गैंगस्टर प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है। उसके गुर्गो को गिरफ्तार किया जा रहा है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गैंगस्टर प्रिंस के बारे में बताया जाता है कि वह झारखंड के धनबाद जिले को छोड़कर किसी अन्य राज्य में पनाह लिए हुए हैं। धनबाद के अलग-अलग थानों में इस अपराधी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुर्की की जा रही संपत्ति गैर कानूनी ढंग से एकत्र की गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक से नाबालिग लड़की और एक युवक की लाश बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article PLFI और माओवादी संगठन के नाम पर रंगदारी वसूलने वाला अपराधी धनंजय प्रधान गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    तीन साइबर अपराधियों के पास मिले 13 एटीएम कार्ड, तीनों गिरफ्तार

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    तीन साइबर अपराधियों के पास मिले 13 एटीएम कार्ड, तीनों गिरफ्तार

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.