Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लद्दाख में शहीद जवान का शव पंचतत्व में विलीन, हजारीबाग में अंतिम यात्रा पर पुष्पवर्षा
    झारखंड

    लद्दाख में शहीद जवान का शव पंचतत्व में विलीन, हजारीबाग में अंतिम यात्रा पर पुष्पवर्षा

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: लद्दाख में सेना के जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अपनी जान गंवाने वाले शहीद संदीप कुमार पाल का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। विशेष विमान से शव को झारखंड लाया गया। शहीद के शव को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल रमेश बैस और झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन एयरपोर्ट मौजूद रहे। दोनों ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संदीप के परिजन भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर आर्मी के अधिकारियों के साथ SSP रांची और सिटी SP भी मौके पर मौजूद रहे।

    राज्यपाल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। संदीप के बलिदान को याद किया। कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। शहीद का शव करीब 8 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। सलामी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी में रखकर हजारीबाग रवाना किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद संदीप अमर रहें के नारे गूंजते रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार रांची से सड़क मार्ग से फूलों से सजे ट्रक पर बलिदानी का पार्थिव शरीर हजारीबाग गडेरिया मुहल्ला स्थित बलिदानी के आवास पहुंचा। इसके साथ ही परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया।

    पार्थिव शरीर के साथ सिख रेजिमेंट के कई पदाधिकारी भी शामिल हजारीबाग आए थे। इससे पहले शहर में दाखिल होने स्रे पहले ही बड़ी संख्या में तिरंगा लिए बाइक सवार लोगों ने पार्थिव शरीर के प्रति अपनी संवेदना जताई। सभी लोग बलिदानी संदीप पाल अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा संदीप तेरा नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारा लगा रहे थे। बलिदानी के आवास से शव यात्रा अपराह्न तीन बजे मुक्तिधाम के लिए निकली। इस अवसर पर लोगों का जन सैलाब उमड़ गया। शव यात्रा में सर्वधर्म और सर्वदल के लोग शामिल थे। रास्ते भर जगह जगह पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गई।

    खीरगांव कब्रिस्तान चौक पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर बलिदानी का नमन किया। रविवार दोपहर ‘शहीद का शव पंच तत्व में विलीन हो गए। इस अवसर पर उमड़े लोगों ने भारी मन और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। स्थानीय खीरगांव मुक्ति धाम शमशान में राजकीय सम्मान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर फायरिंग कर बलिदानी को सलामी दी गई। इस अवसर पर सेना व सिख रेजीमेंट के पदाधिकारी, वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी, सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व सर्वदल के लोग मौजूद थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : स्कॉर्पियो ने गुपचुप ठेले को मारी टक्कर, एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत
    Next Article नेपाल: लापता यात्री विमान क्रैश, तीन क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग थे सवार 

    Related Posts

    जमशेदपुर

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025
    झारखंड

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक आ’ग लगी

    June 20, 2025
    झारखंड

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025
    Latest Posts

    बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा, पुलिस कर रही जांच

    June 20, 2025

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक आ’ग लगी

    June 20, 2025

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025

    DC ने वेयरहाउस का लिया जायजा, कहा – सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.