Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 5:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा: ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर किया हमला, पुलिस जवान को बंधक बनाया
    झारखंड

    गढ़वा: ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर किया हमला, पुलिस जवान को बंधक बनाया

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। एक जवान की पिटाई की गई। उसका हथियार भी लूट लिया गया। करीब एक घंटे तक पुलिस जवान को बंधक बनाकर रखा गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जवान को भीड़ से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। मामले में दोषी दूसरे लोगों की तलाश हो रही है। जानकारी के अनुसार, मेराल प्रखंड के कमरमा गांव के सेक्टर 10 से चुनाव कराकर एक पोलिंग पार्टी के अधिकारी शुक्रवार को निजी गाड़ी से मतपेटी लेकर गढ़वा लौट रहे थे। ग्रामीणों को चुनाव के बाद मतपेटी की हेराफेरी किए जाने की आशंका थी। इसी को लेकर यह घटना हुई।

    ग्रामीण संदेह के आधार पर पोलिंग पार्टी का विरोध करने लगे।देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए। मतपेटी की सुरक्षा का हर संभव प्रयास कर रहे पुलिस के जवान बेंकटेश शर्मा को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने उनका हथियार भी लूट लिया। जवान की जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों ने उन्हें करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान जवान प्यास से परेशान रहा। लेकिन ग्रामीण उसे पानी पीने से भी रोकते रहे।

    इसकी जानकारी मिलते ही मेराल थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जवान को ग्रामीणों से मुक्त कराया और जवान का हथियार बरामद किया। उन्होंने मारपीट करने के आरोपी 6 युवकों को हिरासत में भी लिया है। इस घटना को एसपी अंजनी कुमार झा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सीट देने पर राजी नहीं हेमंत सोरेन
    Next Article चुटिया में नाबालिग रिक्शा चालक ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनों का मार्ग बदला, रेलवे ने दी जानकारी

    July 7, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    July 7, 2025
    झारखंड

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    July 7, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनों का मार्ग बदला, रेलवे ने दी जानकारी

    July 7, 2025

    धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा

    July 7, 2025

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    July 7, 2025

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    July 7, 2025

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.