Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मांडर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान, अधिसूचना जारी
    झारखंड

    मांडर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान, अधिसूचना जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के आदिवासी नेता बंधु तिर्की के अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई मांडर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान कर दिया है. झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून को होगा. इसके लिए 30 मई को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन प्रक्रिया 6 जून तक और नामांकन वापसी 9 जून को होगी. जून के तीसरे सप्ताह के बाद इस सीट के लिए मतदान होगा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक 30 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 7 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी.

    9 जून को नामांकन वापसी का समय तय किया गया है. बाद में 23 जून को मतदान होगा. 26 जून को मतगणना का काम होगा. गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में रांची की सीबीआई अदालत द्वारा विधायक बंधु तिर्की को 3 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी जिसके बाद मांडर विधानसभा सीट खाली हो गई.

    इसी पर उपचुनाव कराया जा रहा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 मार्च को दोषी मानते हुए बंधु तिर्की को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद झारखंड विधानसभा ने 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी करते हुए विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त कर दी थी. संवैधानिक प्रावधान के अनुसार दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर विधायक की सदस्यता समाप्त हो जाती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDAV कपिलदेव के प्राचार्य पर लगा यौन शोषण का आरोप, अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज
    Next Article U 23 फाइव नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा, झारखंड की तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल में NIA बंदी चला रहा अवैध कैंटीन, खाना के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    November 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य साइबर क्राइम थाना का आईजी मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

    November 11, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025
    Latest Posts

    होटवार जेल में NIA बंदी चला रहा अवैध कैंटीन, खाना के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    November 11, 2025

    राज्य साइबर क्राइम थाना का आईजी मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

    November 11, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 60.40% मतदान

    November 11, 2025

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025

    Whatsapp  में जल्द आएगा “यूज़रनेम फीचर”, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ लिंक होगा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.